दिल्ली: MCD चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 दिसंबर को वोटिंग
दिल्ली में चुनाव की घोषणा होते ही आचार संहिता लागू हो गई है.

दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election- 2022) की तारीखों का ऐलान हो गया है. दिल्ली के चुनाव आयुक्त विजय देव ने शुक्रवार, 4 नवंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि MCD चुनाव के लिए 7 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. 14 नवंबर नामांकन की आखिरी तारीख होगी. उसके बाद 4 दिसंबर को वोटिंग और फिर 7 दिसंबर को नतीजों की घोषणा होगी.
विजय देव ने आगे बताया कि दिल्ली के 250 वार्ड में इलेक्शन करवाए जाएंगे. और ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा. उनके मुताबिक इस बार के चुनाव में 1 लाख से ज्यादा कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी. इनमें पुलिस भी शामिल होगी. विजय देव के मुताबिक MCD चुनाव में 250 एआरओ, 2 हजार सेक्टर मजिस्ट्रेट और 68 जनरल ऑब्जर्वर तैनात होंगे. साथ ही मॉडल बुक ऑफ कंडक्ट की एक बुकलेट जारी की जाएगी. जिसमें सारे प्रावधानों का उल्लेख है. चुनाव प्रचार में बिना परमीशन लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक रहेगी.
दिल्ली के चुनाव आयुक्त के मुताबिक MCD चुनाव की घोषणा होते ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गई है.
50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिएआजतक से जुड़े कुमार कुणाल के मुताबिक दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों में से अनुसूचित जाति (SC) के लिए 42 सीटें आरक्षित की गई हैं. महिलाओं के लिए भी 50 फीसदी यानी 104 सीटें आरक्षित रहेंगी. दिल्ली नगर निगम के वार्डों के परिसीमन के बाद केंद्र सरकार ने 18 अक्टूबर को एक नोटिफिकेशन जारी किया था. नोटिफिकेशन में आयोग ने कहा था कि मुख्य निर्वाचन अधिकारियों द्वारा संशोधित मतदाता सूची की अंतिम तिथि 1 जनवरी, 2022 है, इसे ही एमसीडी चुनावों के लिए मतदाता सूची के रूप में माना जाएगा. अधिकारियों ने कहा था कि इसका मतलब है कि जो लोग 1 जनवरी, 2022 तक मतदाता बने, वे ही आगामी एमसीडी चुनाव में अपना वोट डाल सकेंगे. बता दें कि 1 जनवरी 2022 तक दिल्ली में करीब 1.48 करोड़ मतदाता थे.
पहले इतनी थी वार्डों की संख्याकेंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार, 1 नवंबर को एमसीडी के परिसीमन के बाद एक नोटिफिकेशन जारी किया था. इसके बाद एमसीडी चुनाव को लेकर रास्ता साफ हो गया था. गृह मंत्रालय द्वारा जारी 800 पन्नों के नोटिफिकेशन में कहा गया था कि दिल्ली में नगर निगम के वार्डों की संख्या अब 250 होगी.
अब केवल एक नगर निगमदिल्ली में इस बार सरकार ने निगमों का एकीकरण कर दिया है. पहले राजधानी में 3 नगर निगम हुआ करते थे, अब केवल एक निगम होगा. एकीकरण से पहले दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में 272 वार्ड हुआ करते थे.
वीडियो : अहमदाबाद के अटल ब्रिज पर मिले लोगों के दिल में कौन? मोदी, राहुल या केजरीवाल

.webp?width=60)

