The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Delhi car hits a man and dragged for half a kilometer over honking in Rajouri Garden

हॉर्न बजाया तो कार से टक्कर मारी, आधा KM घसीटा, 'गाड़ी में बैठे पापा बोले उड़ा दो'

टक्कर मारने वाले ने दो लोगों से झगड़े के बाद एक को घसीट लिया.

Advertisement
pic
14 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 14 जनवरी 2023, 07:01 PM IST)
Delhi Rajouri Garden hit and run case
पीड़ित हरविंदर कोहली और घटना का सीसीटीवी फुटेज (फोटो- आज तक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली में कार से टक्कर के बाद घसीटने का एक और मामला सामने आया है. ये मामला पश्चिमी दिल्ली (Delhi hit and run) के राजौरी गार्डन इलाके का है. पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि हॉर्न बजाने को लेकर आरोपी ने झगड़ा किया था जिसके बाद उसने टक्कर मार कर घसीटा. एक वीडियो में कार के बोनट पर एक व्यक्ति लेटा पड़ा है और कार सड़क पर तेजी से भागती दिख रही है. दिल्ली पुलिस ने वीडियो की पुष्टि की है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित जय प्रकाश वर्मा ने बताया कि जिस व्यक्ति ने उन्हें बचाने की कोशिश की उन्हें ही कार से घसीटा गया. जय प्रकाश ने बताया कि 12 जनवरी को वे अपने दोस्त हरविंदर कोहली से मिलने आए थे. उन्होंने अपनी कार के आगे खड़ी कार से हॉर्न देकर साइड मांगी थी. साइड नहीं मिलने पर वे बगल से किसी तरह निकलकर आगे बढ़ गए. जय प्रकाश के मुताबिक, 

इसी बात पर कार सवार युवक ने मेरी कार के आगे अपनी कार खड़ी कर दी और झगड़ा करने लगा. मेरा कॉलर पकड़ लिया. पहले उसने बीच-बचाव करने आए हरविंदर को टक्कर मारी. और कार के बोनट पर काफी दूर तक ले गया.” 

जय प्रकाश रोहिणी के ही रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने समझाया तो युवक कार में बैठ गया. लेकिन कार में बैठे युवक के पिता ने कहा था कि "सरदार जी (कोहली) को उड़ा दो." इतने पर उसने टक्कर मार दी. कार में दो महिला भी बैठी हुई थीं.

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने कार के नंबर की जांच कर कार्रवाई शुरू की है. समाचार एजेंसी ANI ने दिल्ली पुलिस के हवाले से बताया है कि ये घटना 12 जनवरी की है. आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा-279, 323, 341 और 308 के तहत केस दर्ज किए गए हैं.

इससे पहले दिल्ली के कंझावला इलाके में एक दुर्घटना के बाद लड़की को करीब 12 किलोमीटर तक घसीटा गया था, जिससे लड़की की मौत हो गई थी. मामले में दिल्ली पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया था. एक व्यक्ति को जमानत भी मिल चुकी है. 31 दिसंबर-1 जनवरी की दरमियानी रात ये हादसा हुआ था. पीड़ित लड़की अंजलि की स्कूटी और कार के बीच टक्कर हुई थी. इसके बाद कार उसे घसीटती रही थी.

9 जनवरी को इस मामले की रोहिणी कोर्ट में सुनवाई हुई. पुलिस ने कोर्ट में बताया कि उसे 6 सीसीटीवी फुटेज मिले हैं. एक फुटेज में देखा गया है कि आरोपी एक्सीडेंट के 2 मिनट बाद आगे जाकर उतरे थे. पुलिस के मुताबिक आरोपियों को पता था कि गाड़ी में कोई फंसा हुआ है. पुलिस ने बताया कि पूरी टाइम लाइन बना ली गई है. पुलिस ने कोर्ट से कहा था कि उसे पूरा सहयोग नहीं मिल रहा है. गिरफ्तार किए गए आरोपी लगातार गुमराह करने का काम कर रहे हैं. इस घटना में 11 पुलिसवालों को भी सस्पेंड किया गया है.

दिल्ली में भयंकर सर्दी लेकिन बर्फबारी क्यों नहीं होती?

Advertisement

Advertisement

()