दिल्ली का बजट आ गया है. मनीष सिसोदिया ने सोमवार को बजट पेश किया है. बिजली के बिलपर जो सब्सिडी थी न वो चलती रहेगी. और जूते-चप्पल पर भी वैट घटाने की स्कीम बनी है.स्कूल बैग पर वैट 5 परसेंट हो गया है, पहले ये साढ़े बारह परसेंट था. तो स्कूल बैगभी सस्ते होंगे समझिए. यहां पढ़ के जान लीजिए और मेन मेन बातें क्या रहीं, बजट की.1. दिल्ली का बजट 46 हजार 6 सौ करोड़ का है. पिछले साल से ये 5471 करोड़ ज्यादा है.2. मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली की जीएसडीपी में 13 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुईहै. जीएसडीपी, जीडीपी का भाई होता है. लेकिन वो अपने राज्य तक में रहता है. 3.क्या-क्या सस्ता हुआ है? मिठाई-नमकीन, रेडीमेड गारमेंट्स, मार्बल, टैक्सटाइल औरfai. 4. 200 करोड़ के बस CCTV कैमरे लगेंगे. महिलाओं की सेफ्टी के लिए. इत्ते हीपैसे से मोहल्ला रक्षा दल भी बनेंगे औरतों की सिक्योरिटी के लिए. 5. दिल्ली मेट्रोअब थोड़ा और चमकेगी काहे की उसके लिए भी 763 निकाले गए हैं. 6. 2017 तक सबको साफपानी मिलेगा. नल वाली टोंटी से पीने लायक पानी आएगा. उसके लिए भी 676 करोड़ रुपएनिकले हैं. 7. राजधानी में 150 पॉलीक्लीनिक खोले जाएंगे. पांच जगह काम पर जाने वालीऔरतों के लिए हॉस्टल खोले जाएंगे. एक हजार मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे. 8. रोडट्रांसपोर्ट के लिए 1,735 करोड़ रुपए दिए गए हैं, दुआ कीजिए कि इसके बाद दिल्ली मेंरोड रेज कम हों. 9. बिजली वाली गाड़ियों को और हाइब्रिड गाड़ियों को रोड टैक्स मेंछूट मिला करेगी. 10. हॉस्पिटल्स में दवाई की खरीद के लिए स्वास्थ्य निगम बनेंगे,साथ में पब्लिक हेल्थ सेक्टर के लिए 5259 करोड़ रूपए आवंटित किए गए हैं.-------------------------------------------------------------------------------- और सुनिए वाई-फाई भी लगता है मिल ही जाएगा. उम्मीद कीजिए. ;)