The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Dausa Bandikui Borewell Rescue of Two and Half Year Girl Rajasthan

"दूध की बोतल, ऑक्सीजन का सिलेंडर और एंगल सिस्टम..." 17 घंटों के बाद ऐसे बचाई गई ढाई साल की बच्ची

Dausa Borewell News: गड्ढे से करीब 15 फीट की दूरी पर 3 JCB से गड्ढा खोदा गया. बचाव कार्य के दौरान बारिश हो रही थी. इसके कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा. प्रशासन ने बोरवेल के उपर त्रिपाल लगाया था. SDRF ने पहले गड्ढे में कैमरा लगाया. ताकि बच्ची के मूवमेंट पर ध्यान रखा जा सके.

Advertisement
pic
19 सितंबर 2024 (पब्लिश्ड: 12:09 PM IST)
Dausa Borewell Incident
बच्ची को बाहर निकाल लिया गया है. (तस्वीर: इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

राजस्थान (Rajasthan) के दौसा जिले में एक ढाई साल की बच्ची बोरवेल (Dausa Borewell Rescue) के पास गड्ढे में गिर गई थी. 17 घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्ची को बाहर निकाल लिया गया है. घटना जिले के बांदीकुई इलाके की है. बच्ची को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. गड्ढा 35 फीट गहरा था.

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक रंजीत शर्मा, वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट के अधिकारी और नगरपालिका की टीम की मौजदूगी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. SDRF और NDRF की अनुभवी टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्ची के पास ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया गया था.

ये भी पढ़ें: 7 दिन से बोरवेल में फंसी थी महिला, राहत टीमों को बाहर निकालने में इतनी दिक्कत क्यों?

ऐसे बचाया गया बच्ची को…

गड्ढे से करीब 15 फीट की दूरी पर 3 JCB से गड्ढा खोदा गया. बचाव कार्य के दौरान बारिश हो रही थी. इसके कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा. प्रशासन ने बोरवेल के उपर त्रिपाल लगाया था. SDRF ने पहले गड्ढे में कैमरा लगाया. ताकि बच्ची के मूवमेंट पर ध्यान रखा जा सके. टीम ने बच्ची के लिए दूध के बोतल भी भेजी.

18 सितंबर की रात के करीब 9:30 बजे मौके पर NDRF की टीम पहुंच गई थी. टीम ने ‘एंगल सिस्टम’ से रस्सी फेंक कर बच्ची को बाहर निकालने का प्रयास किया. लेकिन कई बार रस्सी फेंकने के बाद भी बच्ची ने रस्सी को नहीं पकड़ा. 

गड्ढे के बगल में 600 फीट गहरा बोरवेल है. बारिश के कारण बोरवेल के बगल में गड्ढा बन गया था. शाम के करीब 5 बजे कुछ बच्चे उसी गड्ढे के पास खेल रहे थे. इसी दौरान ढाई साल की बच्ची नीरू गड्ढे में गिर गई. सूचना मिलते ही परिजन घबरा गए. बच्ची की मां का रो-रो कर बुरा हाल था. पड़ोसियों ने परिवार को ढांढस बंधाया.

बच्ची की मां कविता गुर्जर ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को कभी अकेला नहीं छोड़ा. लेकिन उस दिन गलती से घर से बाहर निकल गईं, और ये हादसा हो गया. 

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: आधे राज्यों का साथ, 18 संशोधन..एक देश एक चुनाव कैसे होगा? मोदी, राहुल की क्या योजना?

Advertisement

Advertisement

()