देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 (Covid-19) के 27,553 मामले आए हैं. स्वास्थ्यमंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना (Corona) से 284लोगों की मौत हुई है, जो कि पिछले दिन के मुकाबले कम है. इस समय देश में ऐक्टिव केसकी संख्या 1,22,801 है. वहीं 9249 मरीज ठीक भी हुए हैं. ओमिक्रॉन के मामले बढ़े वहींभारत में अबतक 1525 लोग ओमिक्रॉन की चपेट में आ चुके हैं. अच्छी खबर ये है कि इनमेंसे 560 लोग संक्रमण के बाद ठीक हो चुके हैं. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में मिलेहैं. रविवार 2 जनवरी की सुबह तक राज्य में ओमिक्रॉन के 460 मामले सामने आ चुके हैं.वहीं दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 351 है. जबकि तमिलनाडु में 117 और केरलमें 109 लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित हुए हैं.#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive#OmicronVariant https://t.co/LDF4970mnUpic.twitter.com/UdWsFZVb25 — Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) January 2, 2022केंद्र ने राज्यों को लिखा था लेटर बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए केंद्रलगातार राज्यों को निर्देश जारी कर रहा है. शनिवार, 1 जनवरी को केंद्रीय स्वास्थ्यसचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्रलिखकर, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देशदिए. स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों को अस्थायी अस्पताल बनाने की प्रक्रिया शुरू करनेके निर्देश दिए हैं. मामलों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाने की सलाह दी. साथही, जिला/उप-जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित करने और कोविड डेडिकेटेड हेल्थइंफ्रास्ट्रक्टर की समीक्षा करने की सलाह दी.Union Health Secretary Rajesh Bhushan writes to chief secretaries of allStates/UTs on measures to deal with a possible surge in COVID cases; advisesthem to initiate process of setting up makeshift hospitals & constitute specialteams to monitor patients in home isolation pic.twitter.com/NNWJiLsmon— ANI (@ANI) January 1, 2022 बहुत सारे मरीज होम क्वारंटीन में रह रहे हैं. ऐसेमें होम आइसोलेशन में मरीजों की निगरानी के लिए विशेष टीमों के गठन की सलाह दी गईहै. पत्र में कहा गया है कि सभी राज्यों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि टेस्टिंग,एम्बुलेंस और अस्पताल तक पहुंचने के लिए सिस्टम बनाया जाए. ऐसा सिस्टम बनाने कीजरूरत है, जिसमें नागरिक कॉल कर सकते हैं और एम्बुलेंस प्राप्त कर सकते हैं. इससेपहले शुक्रवार, 31 दिसंबर को, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और ICMR प्रमुख बलरामभार्गव ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलग-अलग जगहों पर, 24 घंटेरैपिड एंटीजन टेस्ट बूथ स्थापित करने के निर्देश दिए थे. साथ ही, चिकित्सा औरपैरामेडिकल स्टाफ को शामिल करने और जिन मरीजों को हल्के लक्षण हैं उनके लिए होमटेस्ट किट का इस्तमाल करने के लिए कहा था.