The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Couple's Best Wedding Gift Ever From Parents Has A Coldplay Connection

भारत में इस समय इससे 'कीमती' गिफ्ट नहीं जो इस कपल को शादी में मिला था, Coldplay...

Coldplay के इंडिया टूर के लिए हाल ही में आई टिकट्स की सेल के दौरान गजब का बज़ देखने को मिला था. कुछ ही मिनटों में शो के सारे टिकट बिक गए.

Advertisement
Couple's Best Wedding Gift Ever From Parents Has A Coldplay Connection
कोल्डप्ले अगले साल 18, 19 और 21 जनवरी को मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में परफॉर्म करेगा. (फोटो- इंस्टाग्राम)
pic
प्रशांत सिंह
26 सितंबर 2024 (पब्लिश्ड: 11:39 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारत में Coldplay बैंड आने वाला है. पिछले दिनों इसे लेकर खूब हल्ला मचा. टिकट के लिए ऐसी मारामारी मची कि BookMyShow की वेबसाइट क्रैश कर गई. इसे लेकर बहुत सारे लोगों की निराशा भी सामने आई. कॉन्सर्ट के टिकट के लिए की सारी मेहनत बेकार गई तो लोग इसका दुख छिपा नहीं पाए. ऐसे में किसी को गिफ्ट में Coldplay के कॉन्सर्ट का टिकट मिल जाए तो क्या बात है! शादी कर रहे एक कपल के साथ ये सरप्राइज पेश आया था. दुल्हन के माता-पिता ने कुछ अलग करने की सोची. उन्होेंने कपल को कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट के टिकट ऑफर किए थे. अभी नहीं, कुछ महीने पहले की बात है. मामला कोल्डप्ले से जुड़ा है तो चर्चा अब हो रही है.

एनडीटीवी में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस कपल को उनके स्पेशल दिन पर थाईलैंड में कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के लिए दो टिकट देकर सरप्राइज किया गया. दंपती का नाम उत्सवी और स्मीत है.

फरवरी में सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा था,

Embed
Embed

कपल ने वो लिफाफा खोला और जब तक वो समझ पाते कि उनके लिए क्या गिफ्ट है, दोनों उत्साहित हो गए. दुल्हन गिफ्ट देखकर अपने पिता के हाथ चूमती है और अपनी मां के माथे पर किस करती है. इतने में दूल्हा ये बताता है कि गिफ्ट में क्या है, जिसके बाद वहां मौजूद मेहमान ज़ोर से चियर करने लगते हैं.

इस साल 4 फरवरी को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम पर 39 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इसे एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. कपल ने 5 फरवरी को थाईलैंड में कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में भाग लेने का एक और वीडियो शेयर किया. कोल्डप्ले ने 3 और 4 फरवरी, 2024 को थाईलैंड में परफॉर्म किया था.

Embed

18, 19 और 21 जनवरी को कॉन्सर्ट

कोल्डप्ले 18 और 19 जनवरी, 2025 को भारत में अपना कॉन्सर्ट आयोजित करने वाला है. ग्रैमी विजेता बैंड को लेकर भारत में अल्ट्रा प्रो मैक्स लेवल का क्रेज़ है. बैंड आठ साल के अंतराल के बाद भारत में अपना कॉन्सर्ट आयोजित करने जा रहा है.

पिछले हफ्ते कॉन्सर्ट के लिए बुक माय शो पर टिकटें लाइव हुईं. कुछ ही मिनटों में दोनों शो के सारे टिकट बिक गए. जिन लोगों को टिकटें मिल गईं, वो तो बहुत खुश थे. लेकिन कई फैन्स टिकट न मिलने से काफी निराश दिखे. बैंड को लेकर भारतीय फैन्स की प्रतिक्रिया इतनी ज़बरदस्त थी कि 21 जनवरी, 2025 को तीसरे शो की घोषणा की गई. लेकिन तीसरे शो के टिकट भी कुछ ही मिनटों में छुई-मुई हो गए.

बता दें कि कोल्डप्ले अगले साल 18, 19 और 21 जनवरी को मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में परफॉर्म करेगा.

वीडियो: Coldplay बैंड के शोज की बुकिंग के लिए इतना ट्रैफिक आया कि क्रैश कर गया Book My Show!

Advertisement

Advertisement

()