The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Congress's Nagma and Pawan Khera show anger after being denied Rajya Sabha ticket

कांग्रेस की राज्यसभा वाली लिस्ट सामने आई, पवन खेड़ा को ऐसा बुरा लगा कि ट्वीट कर दिया

पवन खेड़ा के साथ-साथ नगमा ने भी कहा - "तपस्या में कमी रह गई"

Advertisement
pic
30 मई 2022 (अपडेटेड: 2 जून 2022, 11:28 PM IST)
congress-rajya-sabha
राज्यसभा का टिकट न मिलने से नगमा और पवन खेड़ा परेशान हैं | सभी फ़ाइल फोटो: आजतक
Quick AI Highlights
Click here to view more

कांग्रेस (Congress) की राज्यसभा (Rajya Sabha) उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आते ही पार्टी में कलह शुरू हो गया है. टिकट की उम्मीद में बैठे जिन लोगों को टिकट नहीं मिला, अब वे अपना दर्द और नाराजगी बयां कर रहे हैं. इनमें पहला नाम कांग्रेस नेता और पूर्व अभिनेत्री नगमा (Nagma) का है. नगमा ने अपना दर्द सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

नगमा ने लिखा,

'2003-04 में मैं पार्टी से तब जुड़ी जब हम सत्ता में नहीं थे, तब सोनिया गांधी ने मुझसे व्यक्तिगत रूप से वादा किया था कि मुझे राज्यसभा के लिए भेजा जाएगा. तब से लेकर अब तक 18 साल गुजर गए. लेकिन वो समय नहीं आया है. इधर इमरान प्रतापगढ़ी राज्यसभा चले गए. क्या मैं कम काबिल हूं?'

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने ये भी लिखा,

'हमारी भी 18 साल की तपस्या कम पड़ गई इमरान भाई के आगे.'

पवन खेड़ा का दर्द छलका

कांग्रेस प्रवक्ता के जाने-माने प्रवक्ता हैं पवन खेड़ा, टीवी पर अपनी पार्टी का खूब बचाव करते नजर आते हैं. कहा जा रहा है कि नगमा की तरह वो भी राज्यसभा टिकट की उम्मीद लगाए थे, लेकिन लिस्ट में नाम नहीं आया. नगमा की तरह ही इनका भी दर्द छलक उठा और एक ट्वीट के जरिए अपनी पीड़ा बयां कर डाली. खेड़ा ने लिखा,

'शायद मेरी तपस्या में कुछ कमी रह गई.'

जब इस पर लोगों ने पवन खेड़ा को ट्रोल करना शुरू किया तो एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा,

'मैं जिस (गांधी) परिवार के साथ खड़ा हूं, वो देश के लिए जीता भी है और देश के लिए जान तक दे देता है.
संघ परिवार वालों को यह जज़्बा समझ नहीं आ सकता.'

किसे मिला है राज्यसभा का टिकट?

राज्यसभा की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने वाले हैं. 31 मई को नामांकन की आखिरी तारीख है. इसे लेकर कांग्रेस ने रविवार, 29 मई को अपने 10 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की. सूची में राजस्थान से रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी के नाम हैं. छत्तीसगढ़ से रंजीत रंजन और राजीव शुक्ला को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, हरियाणा से अजय माकन, कर्नाटक से जयराम रमेश, मध्य प्रदेश से विवेक तन्खा, महाराष्ट्र से इमरान प्रतापगढ़ी और तमिलनाडु से पी चिदंबरम को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है.

कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर एक सवाल यह भी उठ रह है कि जिस राज्य में राज्यसभा की सीटें खाली हुई हैं, उसी राज्य के नेताओं को टिकट क्यों नहीं दिया गया. फिलहाल कांग्रेस में टिकट वितरण पर बवाल मचा हुआ है, अब कांग्रेस इसे संभाल पाती है या फिर ये असंतोष पार्टी में कोई बड़ा विवाद खड़ा करेगा. यह तो वक्त ही बताएगा!

वीडियो देखें | केरल में PFI नेता ने हाईकोर्ट के जज पर कर डाली विवादित टिप्पणी

Advertisement

Advertisement

()