राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी
कांग्रेस बोली- "कार्यकर्ताओं को चिंता है. राहुल जी की दादी और पिताजी भी शहीद हुए हैं."

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को जान से मारने की धमकी मिली है. भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के मध्य प्रदेश पहुंचने से पहले इंदौर में राहुल गांधी के नाम से एक अज्ञात शख्स ने लेटर लिखा. शख्स लेटर को एक मिठाई की दुकान के बाहर छोड़ गया था. लेटर में सांसद राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इंदौर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
लेटर में कई आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल है. साथ ही पूर्व सीएम कमलनाथ को भी जान से मारने की धमकी दी गई है. इसमें लिखा है,
इंदौर पुलिस के मुताबिक आसपास लगे CCTV फुटेज के आधार पर लेटर रखकर जाने वाले की तलाश की जा रही है. आजतक की खबर के मुताबिक पुलिस ने बताया,
वहीं इस धमकी पर कांग्रेस का कहना है कि पार्टी और भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े हर कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी की सुरक्षा की चिंता है. कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने कहा,
दरअसल, 24 नवंबर के आसपास राहुल गांधी इंदौर के खालसा स्टेडियम में रूकेंगे. पुलिस का कहना है कि इसे लेकर प्रशासन ने पूरी तैयार कर ली गई है. पुलिस के मुताबिक सुरक्षा के सभी इंतजाम हैं, और ये हरकत शरारती तत्वों की है.
MP कब आएंगे Rahul Gandhi?भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी. 18 नवंबर को यात्रा का 72वां दिन है. 7 नवंबर को यात्रा महाराष्ट्र में आई. अभी तक महाराष्ट्र के नांदेड़, हिंगोली, वाशिम और अकोला जिलों में राहुल गांधी यात्रा के साथ जा चुके हैं. अब 20 नवंबर को राहुल गांधी यात्रा लेकर महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के जलगांव जामोद से मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एंट्री लेंगे.
इसके बाद 21 नवंबर को आराम किया जाएगा. 3 दिसंबर को राजस्थान के कोटा जिले में जाने से पहले राहुल गांधी मध्य प्रदेश के 13 दिनों में छह जिलों-बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा से होकर निकलेंगे. कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही'भारत जोड़ो यात्रा' करीब 150 दिनों में 12 प्रदेशों से गुजरते हुए 3 हजार 570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.
Video: भारत जोड़ो यात्रा में चला नेपाली राष्ट्रगान, राहुल गांधी को ट्रोल करने लगे लोग

.webp?width=60)

