The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • congress leader gave empty bouquet to priyanka gandhi indore rally video

प्रियंका गांधी को कांग्रेस नेता ने बिना गुल का गुलदस्ता पकड़ाया, उन्होंने BJP की तरफ 'मोड़' दिया

खाली गुलदस्ता देखकर प्रियंका गांधी भी हंसने लग गईं. इस वाकये का वीडियो वायरल है. बाद में खाली गुलदस्ता देने वाले कांग्रेस नेता ने ऐसा करने की वजह बताई.

Advertisement
pic
7 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 08:02 PM IST)
priyanka gandhi indore bouquet video
गुलदस्ता देखकर प्रियंका गांधी हंसने लग गई. (फ़ोटो/वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election 2023) के लिए जोर-शोर से प्रचार चल रहा है. इसी के चलते कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) 7 नवंबर को इंदौर पहुंचीं. वहां प्रियंका गांधी के स्वागत में कांग्रेस के एक नेता ने उनको गुलदस्ता दिया, लेकिन उसमें गुल नहीं थे. मतलब फूल नहीं थे. गुलदस्ता से सब 'गुल' देखकर प्रियंका गांधी हंस पड़ीं. इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

प्रियंका गांधी को मिला बिना फूलों का गुलदस्ता 

इंदौर में हुई इस रैली का वीडियो कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर लाइव किया था. इसी में कांग्रेस के सभी मोर्चों के प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव ने प्रिंयका गांधी को गुलदस्ता दिया जिसमें एक भी गुल नहीं था. बस दस्ता पकड़ा दिया. वीडियो में दिख रहा है कि प्रियंका हंसते हुए कांग्रेस नेता से पूछा भी कि इसके फूल कहां है. खाली गुलदस्ते का जिक्र खुद प्रियंका ने अपने संबोधन में भी किया. उन्होंने कहा,

“अभी मैं मंच पर आई थी. मुझे किसी ने गुलदस्ता पकड़ाया था. आपने देखा होगा. उसमें फूल नहीं थे. खाली था. उस तरह का गुलदस्ता BJP  आपको बनाकर दे रही है. और बार-बार दे रही है. चुनाव आते ही धर्म, जाति और घोषणाओं का गुलदस्ता, चुनाव के बाद आप देखते हैं कि उसमें फूल ही नहीं है. खोखला है.”

खाली गुलदस्ता देने वाले नेता ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव ने एक वीडियो जारी करके खाली गुलदस्ता देने की वजह बताई है. 

कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने जानबूझकर प्रियंका गांधी को बिना फूलों वाला गुलदस्ता दिया है, ताकि वह यह बता सकें कि मध्यप्रदेश में भी बीजेपी ने आम लोगों को इस तरह से बेवकूफ बनाया है. जहां पहले तो फूलों से भरा गुलदस्ता दिखाया जाता है, लेकिन बाद में पता चलता है कि उसमें फूल ही नहीं थे.

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कब चुनाव? इलेक्शन कमीशन से बड़ी जानकारी आई है

Advertisement

Advertisement

()