बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने धमकाया तो आयोजकों ने कॉमेडियन मुनव्वर फ़ारूकी के शो कैंसल कर दिए
VHP नेता ने शो रद्द कराने वालों को कहा थैंक्यू.
Advertisement

फोटो - thelallantop
स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी एक बार फिर चर्चा में हैं. 29, 30 और 31 अक्टूबर को मुंबई में अलग-अलग जगहों पर उनके शो होने थे. लेकिन कथित तौर पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं की धमकी की वजह से ये शो कैंसल करने पड़े. मुनव्वर ने शो कैंसल होने की जानकारी खुद ट्वीट करके दी. उन्होंने लिखा-
अंग्रेज़ी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, मुनव्वर के शो 29 अक्टूबर को बोरिवली (वेस्ट) और 30 व 31 अक्टूबर को बांद्रा वेस्ट के रंगशारदा ऑडिटोरियम में होने थे. लेकिन गुजरात से बजरंग दल के कुछ लोग मुंबई आए और रंगशारदा ऑडिटोरियम के मालिक को धमकाया. रंगशारदा ऑडिटोरियम की मालिक पूर्णिमा शाह ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में दावा किया कि-
पुलिस का क्या कहना है?
बांद्रा पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर मनोहर धनावड़े ने कहा कि हमने बजरंग दल को चेतावनी दी थी कि अगर कोई समस्या पैदा होती है तो कार्रवाई की जाएगी. हमने शो के आयोजकों को भी नोटिस जारी किया था. इंडियन एक्सप्रेस ने नोटिस की कॉपी के हवाले से लिखा कि पुलिस के पास सूचना थी कि शो में कुछ ऐसा बोला जा सकता है जिससे हिंदुओं या अन्य धर्मों की भावनाएं आहत हो सकती हैं. ऐसे में अगर कानून व्यवस्था की समस्या होती है तो आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
एक आयोजक ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि पुलिस के नोटिस के बाद हम काफी दवाब में थे. इसके बाद ऑडियंस की सेफ्टी को देखते हुए हमने शो कैंसल करने का फैसला किया. लेकिन ये हास्यास्पद है कि एक आर्टिस्ट को उसके दो साल पहले के जोक और धर्म की वजह से अब तक टारगेट किया जा रहा है.
VHP नेता ने थैंक्यू के साथ वॉर्निंग भी दे डाली
मुनव्वर के शो रद्द होने पर विश्व हिंदू परिषद के शिरीष नायर ने मुनव्वर का विरोध करने वालों को न सिर्फ धन्यवाद दिया बल्कि हिंदू धर्म का अपमान करने वालों को कड़ा सबक सिखाने की चेतावनी भी दी. खुद को वीएचपी का प्रवक्ता और कोंकण रीजन का जॉइंट सेक्रेटरी बताने वाने शिरीष नायर ने मुंबई पुलिस को लिखा लेटर भी ट्वीट किया. साथ में लिखा-
मुनव्वर का शो कैंसल होने के बाद उसकी न्यूज़ शेयर करते हुए शिरीष नायर ने बजरंग दल को बधाई भी दी-
हालांकि मुनव्वर के पक्ष में कॉमेडियन कुणाल कमरा ट्विटर पर सामने आए. उन्होंने इस मामले की निंदा करते हुए लिखा कि
बता दें कि मुनव्वर फारुकी गुजरात के जूनागढ़ के रहने वाले हैं, लेकिन काफी पहले ही अहमदाबाद शिफ्ट हो गए थे. देश के अलग अलग शहरों में घूम-घूम कर अपने कार्यक्रम करते हैं. अपने कुछ वीडियोज के कारण ‘दक्षिणपंथी संगठनों’ के निशाने पर रहते हैं. मुनव्वर की इस साल जनवरी में गिरफ्तार किया गया था. धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में. देखिए ये खबर.

.webp?width=60)

