Coldplay की टिकट बेचने वाली वेबसाइट तो क्रैश हो गई, अब ये मीम्स देख बैंड वाले खुद ही टिकट दे देंगे!
Coldplay Ticket के लिए 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे टिकट वाली खिड़की खुलनी थी. हालांकि, जनता 21 की रात से ही अपने लैपटॉप और फोन लेकर तैयार थी. सोशल मीडिया टिकट को लेकर क्या चल रहा है?

ब्रिटिश म्यूजिक बैंड कोल्डप्ले ने जैसे मुंबई में परफ़ॉर्म ((Coldplay Mumbai concert 2024)) करने का अनाउंसमेंट किया, भारत में टिकटों के लिए होड़ सी मच गई. लेकिन ये होड़ टिकटों के लिए बुक माई शो ऐप तक ही नहीं थी, होड़ सोशल मीडिया पर भी मची थी. भारत में इंटरनेट की जनता को वैसे भी मौक़ा चाहिए होता है किसी भी मामले में 'हल्ला करने' का. तो हल्ला इस मसले पर भी हुआ. बहरहाल, आप कोल्डप्ले के शो और उनका पूरा इतिहास जानने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं. हम आपको बताएंगे कि कोल्डप्ले के शो के अनाउंसमेंट, इसके बाद ज़्यादा ट्रैफ़िक से प्लेटफ़ॉर्म के क्रैश होने और फिर टिकट मिल जाने के बाद सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बारे में.
टिकट ना मिलने पर एक यूज़र ने दुखी मन से लिखा,
भाई ये भूल गया कि NASA कोई जगह नहीं, बल्कि अमरीका की स्पेस एजेंसी है. हालांकि, भाई करे भी क्या, NASA के नाम पर इतनी तरह की भ्रातियां जो फैली हैं…
एक यूज़र ने कोल्डप्ले के टिकट मिल जाने के बाद कैसी फ़ीलिंग आती है, इसका वीडियो शेयर किया.
एक यूज़र ने बताया कि कैसे कोल्डप्ले के टिकट 30 सेकेंड में तुरंत ग़ायब हो गए.
एरिक मैसी नाम के एक यूज़र ने कोल्डप्ले शो के प्लानिंग और टिकट की प्राइस चेक करने के बाद के रिएक्शन में अंतर बता दिया. हैशटैग दिया- #ColdplayIndia
ये भी पढ़ें - दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए इतना क्रेज कि दिल्ली पुलिस को वार्निंग देनी पड़ी
एक व्यक्ति ने करीना कपूर की बातचीत में इंटरेस्ट ना लेते हुए वीडियो शेयर कर बताया,
वहीं, सोहम घोष ने लिखा,
बता दें, कोल्ड बैंड ने अनाउंस किया कि वो लोग 18 और 19 जनवरी 2025 को मुंबई के DY पाटील स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले हैं. BookMyShow इंडिया में इस टूर का प्रोड्यूसर और प्रमोटर है. यानी इस शो की टिकट सिर्फ वहीं से बुक की जा सकती थी. 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे से टिकट होना था. जनता ने 21 की रात से ही अपने लैपटॉप और फोन को टिकट बुक करने के लिए तैयारी कर ली थी. 12 बजे से पहले ही बुक माई शो ट्रैफ़िक इतना आया कि प्लेटफॉर्म ही क्रैश कर गया.
वीडियो: दिलजीत को Dil-Luminati Tour के लिए लीगल नोटिस, टिकटों में हेरफेर का आरोप

.webp?width=60)

