बिहार की जेल में चीनी नागरिक ने की आत्महत्या, चश्मे के ग्लास से अपने कई अंग काटे
घटना मुजफ्फरपुर स्थित शहीद खुदीराम बोस सेंट्रल जेल की है. चीनी कैदी का काम ली जियाकी बताया गया है. उम्र 63 साल. वह चीन के शेडोंग शहर का रहने वाला था. पुलिस ने बीती 6 जून को उसे लक्ष्मी चौक के पास से गिरफ्तार किया था. तब उसके पास भारत में रहने का वीजा नहीं था.
Advertisement

बिहार के मुजफ्फरपुर में जेल में बंद चीनी नागरिक की इलाज के दौरान मौत हो गई. (सांकेतिक तस्वीर-इंडिया टुडे)
Story Summary
वीडियो: बिलकिस बानो के दोषियों ने जेल जाने से बचने के लिए कैसे-कैसे बहाने बनाकर मोहलत मांगी

