The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • China woman giving slow poison to office colleague fearing increase work load

ऑफिस में प्रेगनेंट महिला को दिया जा रहा था स्लो पॉइज़न, वजह जान हैरान हो जाएंगे

पीड़ित महिला को कई दिन से ऑफिस में पानी का स्वाद खराब लग रहा था. शक़ होने पर उसने अपने टेबल पर हिडन कैमरा लगाया तो चौंक उठी.

Advertisement
pic
2 अप्रैल 2024 (पब्लिश्ड: 02:09 PM IST)
China pregnant woman
महिला को कई दिनों तक पानी में जहर मिला कर दे रही थी साथी (फोटो: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

दफ्तर में काम करने वाली एक महिला अपनी ही सहकर्मी को स्लो पॉइज़न दे रही थी. आरोपी जिस महिला सहकर्मी के साथ ऐसा कर रही थी वो प्रेगनेंट थी. बावजूद इसके, उसे स्लो पॉइज़न देने का काम जारी था. पीड़ित महिला को शक हुआ और उसने जब अपनी सीट पर हिडन कैमरा लगाया तो आरोपी महिला की करतूत का खुलासा हुआ. पूछताछ की गई तो ज़हर देने की जो वजह सामने आई, उसे जानकर हर कोई हैरान रह गया. 

दरअसल पीड़िता का प्रेगनेंट होना ही उसे ज़हर दिये जाने की वजह बन गया. आरोपी महिला को डर था कि जब पीडि़ता मैटरनिटी लीव पर चली जाएगी तो सारा वर्कलोड उस पर आ जाएगा. लिहाजा उसने पीड़िता के पानी में धीमा ज़हर मिलाकर देना शुरु किया. ताकि अबॉर्शन हो जाए और वो महिला लंबी छुट्टी पर ना जाए.  

शक़ कैसे हुआ? 

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक घटना चीन के हुबेई प्रांत की है. यहां एक सरकारी संस्था में काम करने वाली महिला को कुछ दिनों से पानी का स्वाद में ठीक नहीं लग रहा था. इसके चलते महिला ने बोतलबंद पानी लाना शुरू किया. लेकिन फिर भी पानी के स्वाद में उसे कोई बदलाव नहीं मिला. महिला ने इसे लेकर अपनी एक दोस्त से चर्चा की. बातचीत के दौरान महिला की दोस्त ने दफ्तर में किसी के द्वारा उसे जहर देने की बात कही. दोस्त ने तो ये बात मजाक में कही थी. लेकिन पीड़ित महिला ने इस बात को गंभीरता से लिया. और उसने अपनी टेबल पर एक हिडन कैमरा लगाया.

कैसे पकड़ी गई महिला? 

महिला ने कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक की. तो उसने देखा कि एक महिला सहकर्मी उसकी टेबल पर आई. उसने महिला की बोतल में कुछ पाउडर जैसी चीज मिलाई और फिर वहां से चली गई. पीड़ित महिला ने इस बारे में अपनी सहकर्मी से बात की. इस पर उसने महिला को ऐसा करने की वजह बताई. आरोपी महिला ने बताया कि वो चाहती थी कि उसका (पीड़ित महिला का) अबॉर्शन हो जाए. आरोपी महिला का कहना था कि प्रेगनेंसी के दौरान पीड़िता मैटरनिटी लीव पर जाती. इसके चलते उसका वर्कलोड बढ़ जाता.

ये भी पढ़ें: चीन, अमेरिका और तालिबान ने भी मॉस्को हमले की निंदा की, लेकिन यूक्रेन ने क्या कहा?

पीड़िता ने घटना को लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है. जांच से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि अगर इस बात की पुष्टि होती है कि संदिग्ध महिला ने नुकसान पहुंचाने के इरादे से ऐसा किया है तो ये अपराध की श्रेणी में आएगा. और इस मामले में महिला पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

वीडियो: सेहत: मसालेदार खाना खाने से चेहरे पर एक्ने और पिंपल्स होते हैं? डॉक्टर्स क्या कहते हैं?

Advertisement

Advertisement

()