The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Child given Cockroach Dal after abdominal surgery in AIIMS delhi

AIIMS में हुई बच्चे के पेट की सर्जरी, खाने में मिली दाल, दाल में निकला कॉकरोच!

एम्स के एक अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेने की बात कही है.

Advertisement
aiims delhi
बाएं से दाएं. कॉकरोच और एम्स. (फोटो: आज तक)
pic
शिवेंद्र गौरव
15 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 15 नवंबर 2022, 10:58 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दिल्ली स्थित एम्स (AIIMS) में भर्ती एक चार साल के लड़के के खाने में कथित तौर पर कॉकरोच मिलने की बात सामने आई है. बीते 13 नवंबर को एक यूजर ने ट्वीट करते हुए कहा कि चार साल के बच्चे को खान में दाल दी गई थी और उस दाल में कॉकरोच निकला है. यूजर ने ट्विटर पर लिखा,

Image embed

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इस ट्वीट का संज्ञान लेते हुए एम्स के एक अधिकारी ने कहा,

Image embed

रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे की मां ने बताया कि उनके बेटे को आंत की एक गंभीर बीमारी थी. उसकी एक बड़ी सर्जरी हुई. जिसके बाद उसे खाने में ये दाल दी गई. उन्होंने अखबार को बताया,

Image embed

मैं बाहर से खाना मंगा सकती हूं, लेकिन…

मरीज बच्चे की मां का कहना है कि उनके मन में अस्पताल के डॉक्टर्स और बाकी स्टाफ के लिए बड़ा सम्मान है. उन्होंने उनके बच्चे की सेहत की बेहतरी के लिए काम किया है. लेकिन जहां तक खाने की बात है, इसमें बड़े बदलाव लाने की जरूरत है. उन्होंने एक सवाल पूछा, 

Image embed

इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, अपडेट आते ही आपको बताएंगे.

वीडियो: दिल्ली एम्स में 5000 नर्सों ने किस डिमांड को लेकर हड़ताल की?

Advertisement

Advertisement

()