छत्तीसगढ़ में श्रम मंत्री हैं भैयालाल राजवाड़े. श्रम मंत्री का श्रम से वही संबंधरहता है, जो छत्तीसगढ़ से गढ़ हटा दो तो बचता है. तो मंत्री जी के बेटे ने अपने इलाकेमें एक अश्लील डांस पार्टी आयोजित की. 'अश्लील' को कोट-अनकोट में पढ़ें. रास गरबे केनाम पर डांस पार्टी बुलाई गई. बंबई शहर से लड़कियां आईं. और ठुमके-वुमके लगे. वैसेमंत्री बीजेपी के थे. इस फैक्टानुसार खबर पढ़ें. 'ठुमके', 'अश्लील' और 'बंबई कीलड़कियां' जैसे की-वर्ड से खबर को स्कैन्डलाइज किया जाता है. आप इस पर ध्यान न दें.असल बात ये कि मंत्री के पूत के सुरक्षा गार्ड ने सरकारी ऑटोमेटिक रायफल सेहवाईफायर दाग दिए. स्टेज पर इलाके के थानेदार साहब भी डांस का लुफ्त उठाते रहे.'वर्दी की गरिमा' टाइप्स लेक्चर हम नहीं देंगे. हमको उनके नाच देखने से दिक्कत नहींहै. दिक्कत इस बात से कि उन्होंने फायरिंग कर रहे आदमी की कोई खोज खबर नहीं ली.इसको थोड़ा सिंपल कीजिए. वो मंत्री के बेटे का गनमैन नहीं है. सामने कोई कार्यक्रमनहीं है. एक आम आदमी के हाथ में बंदूक है वो हवा में गोली दाग रहा है. पुलिसवाला नरोके, ये बेवकूफाना है.बात छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना इलाके की है. जीके बढ़ा? इंडिया में कोरिया भीहै और सीजी में पटना भी. विजयदशमी की रात थी. नवराते खत्म हुए. कार्यक्रम ने जैसेही जोर पकड़ा मंत्री पूत ने भक्ति के अधीन होकर ठुमके लगा रही लड़की पर रुपयों कीबौछार कर दी. श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े के इस चीकने पात का नाम विजय राजवाड़े है.जो पैसे लुटा रहे, वो मंत्री जी के दादू हैं, जो मुस्कुरा रहे वो पुलिस वाले हैं.फिर उनके गनमैन ने फायर खोल दिया. ऑटोमेटिक रायफल से हुए फायर से लोग सुटपुटा गए.ऑटोमेटिक वाली से एक गोली नहीं चलती. अफरातफरी मच गई. हवाई फायर करने में उतारूगार्ड को रोकने की कोशिश किसी ने नहीं की. पुलिस मुआईं मारे बैठी थी. और जैसा रिवाज़है. वीडियो वायरल हो गया.वीडियो देखने के बाद हाथ वाली पार्टी ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है. प्रदेशअध्यक्ष ने इसे मंत्री जी की तानाशाही करार दिया. बे हमको ये समझ नहीं आता येतानाशाही कैसे हो सकती है? कोई और वर्ड यूज कल्लेते. अब पता लगा कि बड़ी लापरवाही सेगोलियां चली थीं. वीडियो के वायरल होने के बाद इलाके की पुलिस को भी सांप सूंघ गयाहै. उधर मंत्री जी दौरे पर निकल गए है. उन्होंने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर दियाहै. यही हाल उनके बेटे का है. हो सकता है बिचारों का फोन डिस्चार्ज हो गया है. पावरबैंक भी बैठ गया होगा.भैयालाल राजवाड़े अपने तेवर के लिए ख्यात हैं. आधे ख के पहले कु जोड़ लें. कभी बगैरजानकारी दिए फैक्ट्रियों में जोर-जबरदस्ती घुस गए थे. तो कभी उद्योगपतियों के साथतू तू मैं मैं कर ली. ए जी एक बात कहें, उद्योगपतियों के अगेंस्ट कुछ करा करेंबीजेपी वाले तो उसकी आलोचना न किया कीजिए.Source- Reuters--------------------------------------------------------------------------------'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के संयोजक ने BJP के व्हाट्सएप ग्रुप पर डालीं वल्गरतस्वीरें