दोस्तों पंद्रह लाख तो पता है न? सैंतालीस, चौरासी, छैबारा, नौग्यारा के बाद सबसेफेमस आंकडा है ये. तो भले आपको पंद्रह लाख न मिले हों. पंद्रह हजार का जुगाड़ हो गयाहै. कम से कम पंद्रह हजार. हर महीने जानते हैं कैसे? मोदी जी की कृपा से. फेसबुक परहैं. किसी भी पेज के कमेंट बॉक्स में चले जाइए. दो ही चीजें मिलेंगीट्रंप-केजरीवाल. या चैम्पकैश का ऐड. हम अपने पेज का बताएं. अपडेट बाद में आता हैचैम्पकैश का ऐड पहले आ जाता है. अब तो ऐसे लगने लगा है. जब मैं पैदा हुआ था तो सबसेपहले नर्स को नहीं चैम्पकैश का ऐड देखा था.अगर फेसबुक के कमेंट्स से कुछ होना होता तो अब तक CHAMPCASH नया धर्म बन चुका होता.तो अब चैम्पकैश मोदी जी से जुड़ गया है. कैसे क्यों और वजह न पूछिए, आजकल इस देश मेंसब मोदी जी से जुड़ जाता है. वजह चाहे कुछ हो न हो. मोदी के बाद आपको एक सपोर्टिंगकी वर्ड की जरूरत होती है. वो है 'डिजिटल इंडिया'. वैसा ही जैसे नासा और यूनेस्कोहोता है. ये ऑफर सिर्फ देशसेवकों के लिए है. काहे कि जिंदगी मे कुछ करना है तोदेशसेवा से जुड़ें. अब ये ऐप इन्स्टाल करना देशसेवा है या देशसेवक ऐप इन्स्टाल करसकते हैं ये बहस का विषय है. बहस का विषय तो ये भी है कि कैसे आजकल जिसे भी अपनीदुकान चलानी होती है. फेसबुक के एक सड़े से कमेन्ट में भी 'देश' को इस्तेमाल कर लेताहै. (पढ़ें 'देश के प्रधानमंत्री को भी'!) और मजे की बात ये कि आप ये कमाई फेसबुक औरव्हाट्सएप से भी कर सकते हैं. ऐसी बातों से मैं खुश हो जाता हूं. आजकल तो व्हाट्सएपसे देश की जीडीपी भी सुधारी जा रही है. ये काम भी सही. अब सुनो, कमेंट कितनाकाव्यात्मक आता है.तो टोटली फ्री ज्वॉइनिंग है, ना कुछ खरीदना है ना कुछ बेचना है ना किसी से पैसेलेना है ना किसी को पैसे देने हैं घर बैठे ही करे बिजनेस खाली समय का करे इस्तेमालना किसी के पास जाना है ना कोई सेमीनार की फीसइनके ऐड का तरीका देखो. हर तरीके से आपको अमीर बनाने में लगे हैं.और जितनी बार खोलोगे उत्ता अमीर हो जाओगे. ऐसा मुंह खोलने पर कोई ऑफर होता तो मैंदुनिया में सबसे अमीर होता. डॉक्टर कलाम भी इनके पोस्टर बॉय हैं.ये कंपनी है क्या बला?लोग कहते हैं कि ऑनलाइन बिजनेस करने वाली बाकी कंपनियों की तरह चैम्पकैश मेंइन्वेस्टमेंट नहीं करना पड़ता. इसमें वही चैन सिस्टम है. यहां आप अपने दोस्तों कोइन्वाइट करके ज्वॉइन करवाऐंगे तो आपको कमीशन मिलेगा. उसके बाद आपका दोस्त जितनीकमाई करेगा, उसका 50% आपको कमीशन में मिलेगा. और आपको तो पता है ऐसे ऑफर्स मेंसच्चाई कितनी होती है. ;) तो भाइयों और बहनों, मोदी जी को कोसना बंद करो. अच्छे दिनपर चुटकुला न मारो. पनरह लाख के लिए न कोसो. इन फेसबुक कमेन्ट बॉक्स के वीरों कीराह पर बलिदान हो जाओ और खूब अमीर हो जाओ और जब अमीर हो जाओ तो हमको बर्फी भिजादेना.