त्रिशूल लेकर वायुयान में आरूढ़ हुईं राधे मां, मुकदमा दर्ज
पहले एयरपोर्ट पुलिस ने मना कर दिया था, शिकायत करने वाला कोर्ट जा पहुंचा तो करना पड़ा.
Advertisement

फोटो - thelallantop
राधे मां पर केस दर्ज हो गया है. आर्म्स एक्ट के तहत. यहां आर्म्स का तात्पर्य भुजाओं से कतई नहीं है, राधे मां ने सिर्फ गेटअप देवियों वाला लिया है, हाथ उनके पास अब भी दो हैं. वो पिछले साल एक वायुयान में त्रिशूल लेकर आरूढ़ हो गईं थीं.
हुआ क्या था?
पिछले साल अगस्त की बात है. राधे मां ने एक हवाई यात्रा की थी. टिकट कटा तो तब था लेकिन फटा अब है. हुआ ये कि राधे मां औरंगाबाद से मुंबई जा रहीं थीं. हवाईजहाज से, हवाईजहाज था जेट एयरवेज का. जब वो एयरपोर्ट से बाहर निकलीं तो एक आदमी बाहर खडा था. अपने दोस्त को लेने आया था. बेचारा घबरा गया. दोस्त को देखकर नहीं, राधे मां के हाथ में त्रिशूल देखकर. हवाईजहाज में हथियार! उसने घबराकर एयरपोर्ट के पुलिस वालों से कहा, इनको रोको भाई ये तो अपराध है. पुलिस वाले बोले हम कुछ नहीं कर सकते. तुमको दिक्कत है तो अदालत चले जाओ. आदमी सही में अदालत चला गया.
अंधेरी कोर्ट ने एयरपोर्ट पुलिस को ऑर्डर दिया है, राधे मां पर केस दर्ज करें. एयरपोर्ट पुलिस को झक मार के दर्ज करना पड़ा.
.webp?width=60)

