शुक्रवार की दोपहर थी. कोल्हापुर के फिरोज मोमिन के पास एक अजीब सी रिक्वेस्ट आई.हेलीकॉप्टर सुधारने की. फिरोज कोल्हापुर में कार मैकेनिक हैं. उनका खुद का छोटा सागैराज है, जहां वो अपने बड़े भाई इम्तियाज़ के साथ कारें सुधारते हैं. फिरोज हर तरहकी कार सुधारने के लिए फेमस हैं. इसके पहले 2006 में वो वंडर कार बना चुके हैं. येकार फिरोज और उनके भाई ने मिलकर बनाई थी. ये एक मोडीफाइड अंडर वाटर कार थी. पहलेफिरोज ने हेलीकॉप्टर सुधारने की रिक्वेस्ट को हल्के में लिया. लेकिन पता लगाहेलीकॉप्टर सुधारने की जो रिक्वेस्ट थी, वो संजय डी पाटिल की थी. वो कोल्हापुर केबड़े नामों में से एक हैं. उनका एक मेहमान आया था, चेन्नई से. उसे वापस लौटना था. फिरोज को ये बात पता चली तो वो जल्द ही उनके घर पहुंचे. संजय डी पाटिल के बड़े सेघर में ये हेलीकॉप्टर खड़ा था. उनके बड़े भाई उस वक़्त गैराज में नहीं थे इसलिए वोनर्वस भी थे. फिर बाद में उनने चीजों को संभाला. देखा कि हेलीकॉप्टर में बिजली काफॉल्ट है. जिसने इंजन को पावर सप्लाई से अलग कर रखा था. बिजली न पहुंचने सेहेलीकॉप्टर उड़ने लायक हालत में नहीं था. उनने हाथ लगाया. मैकेनिक वाला दिमागदौडाया. कुछ चीजें सुधारें और डैशबोर्ड ने हरी बत्ती दे दी. हेलीकॉप्टर जो था उड़गया. एक कार मैकेनिक ने हेलीकॉप्टर सुधार दिया. फिरोज ने संजय के मेहमान को दीपावलीपर घर पहुंचवा दिया. https://www.youtube.com/watch?v=5v07h6uSYJ4