The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • car falls into gorge in Jammu and Kashmir Anantnag family of eight including five children death

जम्मू-कश्मीर: खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, मृतकों में 5 बच्चे भी शामिल

ये हादसा अनंतनाग जिले के डक्सुम इलाके के पास हुआ. मरने वालों में 5 बच्चें, 2 महिलाएं और 1 पुरुष पुलिसकर्मी शामिल है. पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुई कार जम्मू के किश्तवाड़ से आ रही थी.

Advertisement
pic
27 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 27 जुलाई 2024, 05:29 PM IST)
car falls into gorge in Anantnag
मृतक बच्चों की उम्र 6 से 16 साल के बीच थी. (स्क्रीनग्रैब - ANI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के अनंतनाग जिले में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल हैं. मृतक बच्चों की उम्र 6 से 16 साल के बीच थी. ये हादसा दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के डक्सुम इलाके के पास हुआ है. यहां एक कार के खाई में गिर जाने से उसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

इंडिया टुडे से जुड़े मीर फरीद की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि JK03H 9017 रजिस्ट्रेशन वाली एक टाटा सूमो गाड़ी जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ से आ रही थी. गाड़ी डक्सुम के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी. इस हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है. इनमें पांच बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष पुलिसकर्मी शामिल हैं. हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को बाहर निकला. इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी गई है. 

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के राजौरी और रियासी जिलों में 21 जुलाई को इसी तरह के दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए थे. इन दो हादसों में पिता-बेटे और मां-बेटी सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी. हादसे में सात घायल हुए थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. साथ ही, सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था.

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 4 जवान जख्मी, 1 शहीद, एक आतंकी भी मारा गया

अधिकारियों ने बताया कि 21 जुलाई को आठ लोगों को लेकर जा रही एक टैक्सी राजौरी के चालन गांव के पास पहाड़ी से गिर गई थी. बचावकर्मियों ने घटनास्थल पर टैक्सी के ड्राइवर अरुण कुमार (32) को मृत पाया, जो लाम का रहने वाला था. वहीं, मोहम्मद दीन (65) और उनके बेटे मोहम्मद असलम (40) को हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां दोनों की मौत हो गई. वहीं मृतक असलम की पत्नी शाहिदा (40), बेटे आतिफ (10) और रजा (5), बेटी आसिया (7) और बहन जरीना (36) का इलाज जारी है.

वहीं रियासी जिले के बिड्डा गांव में 21 जुलाई की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक बोलेरो 200 फीट गहरी खाई में गिर गई थी. इस कार में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे. इस हादसे में गुड्डी देवी और उनकी बेटी शोभा की मौके पर ही मौत हो गई थी. गुड्डी देवी के बेटे मुकेश सिंह और उनकी नाबालिग बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है. 

( PTI इनपुट के साथ)

वीडियो: गोंडा ट्रेन हादसा कैसे हुआ, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में सवार यात्रियों ने बताई पूरी कहानी

Advertisement

Advertisement

()