The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Can two mask provide better protection against Corona? Scientists have an answer for you

इस फ़ोटो में प्रियंका गांधी के डबल-डबल मास्क पहनने की वजह पता चलेगी तो आप चौंक जायेंगे

वैज्ञानिकों ने ख़ुद इस सवाल का जवाब दिया है.

Advertisement
pic
20 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 20 जनवरी 2021, 05:09 PM IST)
Img The Lallantop
प्रियंका गांधी ने इस तस्वीर में जो दो मास्क पहने हुए हैं, उसकी कहानी पूरी वैज्ञानिक है. (तस्वीर ANI)
Quick AI Highlights
Click here to view more
कोरोना काल में मास्क पहनना ज़रूरी है. एकदम ज़रूरी है. कुछ लोग तो मास्क एकदम ही नहीं लगा रहे हैं. और कुछ लोग तो अपना मास्क उतारकर दोस्त को पहना देते हैं. :-) अब अमरीका के कुछ वैज्ञानिक तो दावा करने लगे हैं कि एक नहीं, बल्कि दो-दो ठो मास्क पहनकर चलिए. ज़्यादा सही रहेगा. वैसे अपने यहां तो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी कई मौक़ों पर दो-दो मास्क पहने देखे गए हैं. वैज्ञानिकों की बात पर वापिस आते हैं. क़ह रहे हैं कि लोग अगर दो-दो मास्क पहनेंगे तो ज़्यादा अच्छी बात है.  किन वैज्ञानिकों ने कहा है? वर्जिन्या इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नॉलजी के वैज्ञानिक लिंसे मार और सन फ़्रैन्सिस्को में मौजूद यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया की वैज्ञानिक मोनिका गांधी ने. इन्होंने रीसर्च किया. रीसर्च प्रकाशित हुए शोध जर्नल सेल प्रेस में.  क्या कहा गया है रिसर्च में? रिसर्च में कहा आया है कि जो थ्री प्लाई मास्क आता है, जिसे हम सर्जिकल मास्क भी कहते हैं, सबसे पहले उसे नाक और मुंह के ऊपर क़ायदे से पहनिए. और फिर ज़्यादा सुरक्षा के लिए उसके ऊपर एक कपड़े वाला मास्क. लेकिन थोड़ा कसावट के साथ. एक और तरीक़ा सुझाया गया है. कहा गया है कि इसके अलावा तीन लेयर का मास्क भी पहन सकते हैं. जिसमें बाहर और अंदर की ओर कपड़े की परत हो. और बीच में फ़िल्टर लगा हो. कपड़े के बारे में भी कहा गया है कि कपड़ा अल्लम-गल्लम क्वालिटी का ना हो. कपड़े की बुनाई कसावट भरी हो. क्या फ़ायदा होगा इससे? सबसे पहला फ़ायदा कि इससे नाक और मुंह में जाने वाले और बैक्टीरिया की संख्या में भारी कमी आएगी. साथ ही प्रदूषण फैलाने वाले तत्त्व भी नहीं जा सकेंगे. लेयर के ऊपर लेयर. और कपड़ों की बुनाई कसावट भरी. वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर ऐसा कर दिया तो लोगों को N95 मास्क ख़रीदने की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी. क्योंकि इससे ही 90 से 95 प्रतिशत तक फ़िल्टरिंग हो जाएगी. पहनेंगे तो कैसा लगेगा? ये सवाल बहुत लोग पूछते हैं. दो-दो मास्क का क्या औचित्य? लेकिन आपको एक बात बता दें. अस्पतालों के कोरोना वार्ड में ड्यूटी करने वाले डॉक्टर सबसे पहले चेहरे पर N95 मास्क पहनते हैं. फिर उस N95 मास्क एक ऊपर अलग से एक सर्जिकल मास्क पहनते हैं. राहुल गांधी का हमने उदाहरण दे दिया आपको. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट बताती है कि अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडन, सीनेटर मिट रॉम्नी और फ़ुट्बॉल कोच बिल बेलीचिक भी दो-दो मास्क पहनते हैं. तो क्या करें? वैज्ञानिकों और डॉक्टरों की बात सुनिए. आपके लिए दवा से लेकर वैक्सीन तक, सब इन्हीं लोगों के कौशल और ज्ञान की देन है. और जब लोग कह रहे हैं कि मास्क पहनिए. तो मास्क पहनिए. भले दो न पहनें, लेकिन एक तो ज़रूर पहनिए.

Advertisement

Advertisement

()