30 अक्टूबर को लोकसभा की 3 सीटों और 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 29विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए. असम की 5 सीट, पश्चिम बंगाल की 4 सीट, मध्य प्रदेश,हिमाचल और मेघालय की 3-3 सीट समेत 29 सीटों पर. आज यानी 2 नवंबर को आ गए रिज़ल्ट.पश्चिम बंगाल की चारों सीटों पर ममता का परचम लहराया. हिमाचल प्रदेश में कांग्रेसने क्लीन स्वीप किया. तो वहीं मध्यप्रदेश में बीजेपी की जीत को शिवराज ने अभूतपूर्वबताया है. आइए, हर राज्य की हर सीट पर किसी जमी राजनीतिक बिसात सबकुछ विस्तार सेजानिए. 3 लोकसभा सीटों पर क्या रहा नतीजा मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और दादरा नगरहवेली की 1-1 सीट पर उप चुनाव हुआ. मध्यप्रदेश की खंडवा सीट पर बीजेपी नेज्ञानेश्वर पाटिल ने कांग्रेस के राजनारायण सिंह को हराकर जीत दर्ज की.दूसरी तरफ़ हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट को कांग्रेस ने बीजेपी से छीन लिया.लेकिन लड़ाई काँटे की रही. कांग्रेस से जीत दर्ज की प्रतिभा सिंह ने और हराया भाजपाप्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशल चंद ठाकुर को.शिवसेना ने केंद्र शासित राज्य दादरा नगर हवेली की सीट पर खेल कर दिया है.महाराष्ट्र के बाहर पहली बार कोई शिवसेना का सांसद बना है. दादरा नगर हवेली सीट सेकलावती डेलकर ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों के पीछे छोड़ दिया. अबतक इस सीट से उनकेपति मोहन डेलकर 7 बार से सांसद थे. मोहन की इसी साल फरवरी में संदिग्ध हालत में मौतहुई थी. बंगाल में क्या हुआ पश्चिम बंगाल में उपचुनावों में भी तृणमूल कांग्रेस नेकई सीटों पर अपना क़ब्ज़ा जमाया. चार सीटों पर उपचुनाव हुए थे. गोसाबा, शांतिपुर,दिनहाटा और खरदाह में TMC ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है. इंडिया टुडे की खबर केमुताबिक ममता की पार्टी को 75 फीसदी से ज्यादा वोट मिले. #WATCHपश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल उपचुनाव में TMC सभी 4 सीटों पर आगे चल रही है। उत्तर24 परगना में TMC के समर्थक जश्न मनाते हुए। pic.twitter.com/miGVRU6LWI— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2021बाक़ी विधानसभाओं में क्या हुआ? असम में भाजपा और सहयोगी पार्टी यूनाइटेड पीपुल्सपार्टी, लिबरल यानी UPPL ने सभी पांचों सीटें अपने नाम कर लीं. असम में मरियानी सीटपर बीजेपी के रूपज्योति कुर्मी ने कांग्रेस प्रत्याशी को 40 हजार से ज्यादा वोटोंसे हरा दिया है. रूपज्योति कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए थे.हिमाचल में कांग्रेस ने किया सूपड़ा साफ. लोकसभा की एक सीट के साथ साथ हिमाचलप्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ. तीनों ही सीटों पर कांग्रेस ने जीतदर्ज कर ली. मध्यप्रदेश में विधानसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव हुए. जोबत सीट परबीजेपी की सुलोचना रावत ने जीत दर्ज की. पृथ्वीपुर सीट पर बीजेपी जबकि रायगांव मेंकांग्रेस को जीत मिली है. आजतक की खबर के मुताबिक शिवराज ने बीते एक महीने में 60बैठकें और 40 छोटी बड़ी जनसभाएं की थीं. जीत के बाद शिवराज ने कहा कि- "जोबट में 90प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के लोग हैं. जोबट में जीत बताती है कि जनता हमारे कामों परमुहर लगा रही है." Counting is underway and the results so far have been pleasant & encouraging forBJP. We're way ahead in Khandwa (Parliamentary constituency). I consider Jobat(Assembly constituency) results to be very important: MP CM Shivraj SinghChouhan#MadhyaPradeshElectionResultpic.twitter.com/rgk7NIuMOY— ANI (@ANI) November 2, 2021बिहार चलें तो यहाँ के कुशेश्वरास्थन और तारापुर सीट पर उपचुनाव में नीतीश कीपार्टी को लालू ने तगड़ी टक्कर दी. लेकिन जीत दर्ज की जदयू के राजीव कुमार सिंहने. राजस्थान में दो सीटों पर चुनाव हुए. धारियावाड़ में कांग्रेस ने जीत दर्ज की.जबकि वल्लभनगर में कांग्रेस ने 20 हजार से ज्यादा वोटों से RLD प्रत्याशी को हरादिया. महाराष्ट्र की देगलूर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के जितेश राव साहेब ने भाजपाको लगभग 40 हजार वोटों से हराया. हरियाणा में INLD के अभय सिंह चौटाला ने ऐलनाबादसीट से जीत दर्ज कर ली. INLD अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला के बेटे अभय चौटाला हरियाणामें अपनी पार्टी की तरफ से विपक्ष के नेता भी है. मेघायल की तीन सीटों पर उपचुनावथे. इन तीन में से दो सीट नेशनल पीपुल्स पार्टी जबकि एक सीट यूनाइटेड डेमोक्रेटिकपार्टी के खाते में गयी.कर्नाटक में बीजेपी के लिए उपचुनाव अच्छी खबर लेकर नहीं आया. कर्नाटक में दो सीटोंपर चुनाव था. एक सीट पर बीजेपी तो वहीं एक पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की. लेकिन अहमबात ये है कि कांग्रेस ने सीएम बसवराज के गृह जिले हंगल में जीत दर्ज की है. सीएमबनने के बाद बसवराज के लिए ये पहली परीक्षा थी. जिसके परिणाम अच्छे नहीं दिख रहेहैं.कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई. (फाइल फोटो)आंध्र प्रदेश की बाडवेल सीट पर उपचुनाव में जगन मोहन रेड्डी की पार्टी को जीत मिलीहै. इस सीट से दासरी सुधा ने बीजेपी के पनतला सुरेश को बड़े अंतर से हरा दिया.वहीं तेलंगाना की हुजूराबाद सीट से बीजेपी के ईटला राजेंदर ने टीआरएस के गेल्लूश्रीनिवास यादव को हरा दिया. इस जीत के साथ ही तेलंगाना में बीजेपी की 3 सीटें होगयी हैं. मिजोरम में एक सीट पर हुए उपचुनाव में मीजो नेशनल फ्रंट ने जीत दर्ज कीहै. और नागालैंड की एक सीट पर हुए उपचुनाव में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिवपार्टी को जीत मिली है.