The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • brothers murdered in kanpur dehat over land dispute many injured

यूपी: कानपुर देहात में जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों की कुल्हाड़ी से हत्या

जमीन के कब्जे को लेकर हुआ विवाद, बीच बचाव करने पर हमलावरों ने सत्यनारायण और उसके परिवार के सदस्यों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.

Advertisement
pic
6 अक्तूबर 2023 (अपडेटेड: 6 अक्तूबर 2023, 10:31 PM IST)
brothers murdered in kanpur dehat over land dispute many injured
रात करीब 11 बजे आरोपियों ने परिवार के लोगों पर हमला कर दिया. (फोटो- ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले स्थित शाहजहांपुर गांव में कथित रूप से जमीनी विवाद के चलते दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं.

आजतक से जुड़े संवाददाता सूरज सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक मामला गजनेर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर स्थित निनाया गांव का है. गांव में 5 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद छिड़ गया. गांव के रहने वाले रामवीर विश्वकर्मा ने घर बनाने के लिए अपनी जमीन पर निर्माण सामग्री उतरवाई थी. जिसके बाद जमीन पर गांव के ही मोहन शुक्ला ने लोडर खड़ा कर जमीन को अपना बताना शुरू कर दिया.

सोते वक्त किया हमला

रिपोर्ट के मुताबिक रात के करीब 11 बजे मोहन शुक्ला और उसके परिवार के लोगों ने चारपाई डालकर सो रहे रामवीर पर हमला कर दिया. मारपीट की सूचना मिलने पर रामवीर के बड़े भाई सत्यनारायण और उनके परिजन मौके पर पहुंचे. बीच बचाव करने पर हमलावरों ने सत्यनारायण और उनके परिवार के सदस्यों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. इसमें सत्यनारायण और उनके भाई की मौत हो गई. हमले में घायल लोगों के कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मौखिक रूप से जमीन बेची थी

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक गांव के ही रहने वाले जय बहादुर सिंह ने बताया कि रामवीर सत्यनारायण ने मोहन शुक्ला के दादा से नोटरी पर ढाई बिस्वा जमीन खरीदी थी. पूरा रकबा 17 बिस्वा का था. जो कि मोहन के दादा ने पांच लोगों को अलग-अलग बेच दिया था. इसी जमीन पर 26 सितंबर से विवाद शुरू हुआ था. रिपोर्ट के मुताबिक जिस ढाई बिस्वा जमीन पर विवाद हुआ वो जमीन सरकारी दस्तावेजों में मोहन शुक्ला के दादा के नाम पर ही दर्ज है.

घटना को लेकर ग्राम प्रधान संतोष कुशवाहा ने आजतक को बताया कि मोहन शुक्ला रात को गाड़ी लेकर रामवीर और सत्यनारायण से झगड़ा करने लगे. मोहन के दादा ने मौखिक रूप से जमीन बेच दी थी. जो कि कागजों में मोहन के दादा के नाम दर्ज है. कुशवाहा का कहना है कि मोहन ने दबंगों के बल पर जमीन पर कब्जा करना चाहा था.

उधर घटना के बाद जिलाधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया,

"बीती रात दो पक्षों में विवाद हुआ. जिसमें रामवीर और सत्यनारायण की मौत हो गई. विवाद जमीन को लेकर हुआ था. ये जमीन रामवीर की थी. रामवीर को इसी जमीन पर PMEGP आवास मिला हुआ था."

वहीं SP बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि दो पक्षों में जमीन पर लोडर खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ था जिसमें 6 लोग घायल हो गए. घटना के मुख्य आरोपी मोहन शुक्ला सहित अंजनी शुक्ला और प्रिया शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.

(ये भी पढ़ें: देवरिया हत्याकांड: प्रेम यादव के घर की पैमाइश में क्या पता लगा? जल्द चल सकता है बुलडोजर)

वीडियो: कानपुर देहात में मां बेटी की जलकर मौत कैसे हुई, यहां समझिए

Advertisement

Advertisement

()