The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • British author Neil Gaiman faces more sexual assault allegations with his babysitter also

Netflix की मशहूर सीरीज के लेखक पर कई महिलाओं से रेप का आरोप, बेटे के सामने किया बलात्कार

रिपोर्ट बताती है कि आरोप लगाने वाली सभी महिलाओं ने ये कहा कि गैमन खुद को 'मास्टर' बुलाना पसंद करते हैं. अपने खिलाफ लगे आरोपों को खारिज करते हुए नील गैमन की तरफ से कहा गया है कि ये सभी संबंध सहमति से बने थे.

Advertisement
Neil Gaiman rape allegation
पिछले साल भी नील गैमन के खिलाफ कुछ महिलाओं ने रेप के आरोप लगाए थे. (फोटो - AP)
pic
साकेत आनंद
14 जनवरी 2025 (Updated: 14 जनवरी 2025, 09:55 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

चर्चित ब्रिटिश लेखक नील गैमन के खिलाफ कई और महिलाओं ने बलात्कार के आरोप लगाए हैं. अमेरिकी मैगजीन 'न्यू यॉर्क (New York) ने हाल में आठ महिलाओं से बातचीत के आधार पर कवर स्टोरी छापी है, जिन्होंने गैमन के खिलाफ रेप के आरोप लगाए. इनमें एक गैमन के घर काम करने वाली आया (बच्चों का देखभाल करने वाली) भी है. आया का आरोप है कि 2022 में काम शुरू करने के बाद से गैमन ने उसके साथ कई मौकों पर उत्पीड़न किया. तब वो सिर्फ 22 साल की थी.

नील गैमन के खिलाफ पहली बार जुलाई 2024 में यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे. तब ब्रिटिश न्यूज वेबसाइट Tortoise Media ने गैमन के खिलाफ लगे आरोपों पर एक पॉडकास्ट सीरीज जारी की थी. इसमें पांच महिलाओं ने लेखक के खिलाफ रेप के आरोप लगाए थे.

अब 13 जनवरी को 'न्यू यॉर्क' मैगजीन की रिपोर्ट आई. टाइटल है- 'There Is No Safe Word.' जिन आठ महिलाओं से बातचीत की गई, उनमें चार पिछली रिपोर्ट (Tortoise) में भी शामिल थीं. रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2023 में गैमन की आया ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप में पुलिस रिपोर्ट फाइल करवाई थी. हालांकि लेखक के एक प्रवक्ता ने बताया कि ये मामला खत्म हो गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, आया ने आरोप लगाया है कि पहली बार उसके साथ उत्पीड़न गैमन के न्यूजीलैंड वाले घर में हुआ था, जब वे उसके (आया) बाथटब में आ गए थे. आया ने कहा, 

"मेरी आपत्ति के बावजूद उन्होंने मेरा शारीरिक उत्पीड़न किया. उन्होंने कहा कि मुझे 'मास्टर' बुलाओ...एक अच्छी लड़की बनो. तुम एक अच्छी लड़की हो."

आया ने आरोप लगाया कि इसके बाद भी कई मौकों पर नील उत्पीड़न करते रहे, जबरन ओरल सेक्स और एनल सेक्स के लिए मजबूर करते रहे. कई बार ऐसा हुआ कि वो बेहोश हो गई. अपने साथ हुए अमानवीय घटनाओं का जिक्र करते हुए आया ने बताया कि गैमन ने एक बार उसे खुद का मल निगलने पर मजबूर किया.

आया ने दावा किया कि एक बार गैमन ने उसके साथ होटल रूम में जबरन सेक्स किया और तब उनके सामने गैमन का बेटा भी मौजूद था. आया ने गैमन के यहां जब 2022 में काम शुरू किया था, तब उनके बेटे की उम्र 5 साल थी.

ये भी पढ़ें- स्कूल में दलित बच्चों से टॉयलेट साफ करवाया, वीडियो वायरल होने के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड

गैमन के साथ रिलेशनशिप में रही एक और महिला ने इसी तरह के आरोप लगाए. उन्होंने बताया कि साल 2003 में गैमन के साथ रिलेशनशिप शुरू हुई, तब वो 18 साल की थीं. उनके मुताबिक, गैमन के साथ संबंध कई बार दर्दनाक और बिना सहमति के रहे.

एक और महिला ने आरोप लगाया कि साल 2012 में नील ने उनके साथ अपने टूर बस में उत्पीड़न किया था.

रिपोर्ट बताती है कि आरोप लगाने वाली सभी महिलाओं ने ये कहा कि गैमन खुद को 'मास्टर' बुलाना पसंद करते हैं. अपने खिलाफ लगे आरोपों को खारिज करते हुए नील गैमन की तरफ से कहा गया है कि ये सभी संबंध सहमति से बने थे.

64 साल के नील गैमन अपनी चर्चित किताबों - 'Good Omens', 'American Gods' और 'The Sandman' - के लिए जाने जाते हैं. रिपोर्ट बताती है कि उनकी किताबों की 5 करोड़ से ज्यादा प्रतियां दुनिया भर में बिक चुकी हैं. उनकी किताबों पर आधारित कई फिल्में और टीवी सीरीज भी बनाई गई हैं. हालांकि, यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद कई प्रोडक्शन कंपनियों ने नील से जुड़े कामों पर बनने वाली सीरीज या फिल्मों पर रोक लगा दी है या रद्द कर दी है.

उनकी किताब 'The Sandman' पर नेटफ्लिक्स की ड्रामा सीरीज आई थी. एमेजॉन प्राइम की सीरीज ‘Good Omens’ इन्हीं की किताब पर है. लेकिन अब इसके तीसरे सीजन को सिर्फ 90 मिनट के एपिसोड में खत्म किया जाएगा और इसके प्रोडक्शन में गैमन में शामिल नहीं होंगे.

वीडियो: डेटिंग, बंबल, Oyo फिर रेप का आरोप, हाई कोर्ट ने क्या कह कर जमानत दे दी?

Advertisement

Advertisement

()