The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Brijbhushan Sharan Singh Wrestlers Protest Vinesh Phogat Bajrang Punia

"सही छुआ, गलत छुआ..."- बृजभूषण के इस बयान पर महिला पहलान अब क्या जवाब देंगी?

नार्को टेस्ट पर बृजभूषण ने अब क्या कहा?

Advertisement
Brijbhushan Sharan Singh Wrestlers Protest Vinesh Phogat Bajrang Punia
बृजभूषण शरण सिंह और पहलवानों के बीच बयानबाजी जारी है. (फोटो- इंडिया टुडे/PTI)
pic
प्रशांत सिंह
23 मई 2023 (Updated: 23 मई 2023, 02:40 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan singh) और पहलवानों में जुबानी जंग जारी है. दोनों पक्ष एक-दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. बात नार्को टेस्ट तक पहुंच गई है. इस बीच बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर से कुछ बातें कही हैं.

आजतक से जुड़े संवाददाता दुर्गा किंकर सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक बृजभूषण शरण सिंह ने खुद पर लगे आरोपों का ज़िक्र करते हुए कहा,

“कब हुआ, कहां हुआ, क्या हुआ, कैसे हुआ? ये लोग आज तक बता नहीं पाईं.”

बृजभूषण ने आगे कहा कि कल खाप पंचायत हुई थी, उसमें यह तय हुआ कि सांसद जी का नार्को टेस्ट करा लिया जाए. उन्होंने कहा,

“शाम को मैंने बोल दिया कि हमसे पहले आरोप लगाने वाली महिला खिलाड़ियों का नार्को टेस्ट करा लिया जाए. जिससे षड्यंत्रकारियों का पता लगाया जा सके और साथ में हमारा भी नार्को टेस्ट करा लिया जाए.”

बृजभूषण सिंह ने आगे कहा कि उनके ऊपर ‘बैड टच’ का मुकदमा है. ये छुआछूत का मुकदमा है. सही छुआ या गलत छुआ. छुआछूत का रोग लेकर देवियां आ गई हैं. उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास कोई ऑडियो, वीडियो और कोई भी रिकॉर्डिंग नहीं है. बस कहानी चलाई जा रही है.

विनेश ने बृजभूषण पर लगाए आरोप

इस बीच विनेश फोगाट ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि कई अन्य लड़कियों की तरह उन्हें भी बृजभूषण सिंह के कारण इतने साल चुपचाप सहना पड़ा. उन्होंने कहा कि उनके पास कोई विकल्प नहीं था. फोगाट ने सवाल करते हुए कहा कि सांसद बृजभूषण शरण को क्यों बचाया जा रहा है?

पहलवानों के प्रदर्शन को जारी रखने की बात पर बोलते हुए विनेश ने कहा कि जब तक बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, पहलवान जंतर-मंतर नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीने तनावपूर्ण रहे हैं और उन्होंने आंसू बहाए हैं. लेकिन वो जानती हैं कि महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए ये एक लंबी लड़ाई हो सकती है और वो कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं.

वीडियो: बृजभूषण ने यौन शोषण के आरोपों पर ऐसी शर्त रख दी कि रेसलर सोच में पड़ जाएंगे!

Advertisement

Advertisement

()