The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bride gets emotional on her Wedding Day for her dog viral

विदाई पर अपने कुत्ते को गले लगा फूट-फूटकर रोई दुल्हन, लाखों लोगों ने देखा वीडियो!

हर कोई इमोशनल हो गया

Advertisement
bride cried dog viral
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
pic
रवि पारीक
2 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 2 फ़रवरी 2023, 01:31 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

शादियों का सीजन चल रहा है. शादी में बाकी हर रस्म के दौरान लोग हंसते-मुस्कुराते रहते हैं लेकिन विदाई के वक्त हर किसी की आंखें नम हो जाती हैं. हाल ही में हमने आपको एक वीडियो (Social Media Viral Videos) दिखाया था जिसमें एक दूल्हा अपने डॉगी को बाइक पर बैठाकर वेडिंग वेन्यू तक आया था. इस घटना का वीडियो काफी देखा गया था. अगर आपने वो वीडियो नहीं देखा हो तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े कई वीडियोज वायरल (Dog And Bride Cried On Wedding Day) होते रहते हैं लेकिन अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देख हर किसी कोई इमोशनल हो गया है.

वीडियो एक शादी का है. इसमें विदाई के वक्त दुल्हन जोर-जोर से रो रही है. उसे अपने घरवालों का साथ छोड़ने का तो दुख है ही, साथ में लड़की अपने प्यारे डॉगी से बिछड़कर भी काफी दुखी है. सिर्फ दुल्हन ही नहीं, खुद डॉगी भी दुल्हन से लिपटकर इमोशनल हो गया. दोनों एक-दूसरे के गले लगकर रोते नजर आ रहे हैं. इस शादी का वीडियो काफी देखा जा रहा है और सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. हालांकि वीडियो कब और कहां का है, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

Image embed

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं. वीडियो ने लोगों को इमोशनल कर दिया है. लोग इस पर अलग-अलग कॉमेंट कर रहे हैं. कह रहे हैं कि आजकल रिश्तों की पहचान इंसानों से ज्यादा जानवरों को है.' किसी ने कहा कि असली प्यार का मतलब तो ये जानवर समझते हैं.' एक यूजर ने लिखा कि पता नहीं क्यों लेकिन ये वीडियो देख मेरे आंसू आ गए.' कुल मिलाकर लोगों को तो ये वीडियो काफी भावुक लगा और उन्होंने इसे लेकर अलग-अलग रिएक्शंस दिए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: बजट 2023 में 7 लाख तक कमाई टैक्स फ्री, तो कौन खुश हुआ, किस बात पर दुखी लोग?

Advertisement

Advertisement

()