The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Brazil truck drivers supporting President Jair Bolsonaro protest blocked roads

ब्राजील: जायर बोल्सोनारो की हार से समर्थक आगबबूला, पूरे देश में हाईवे जाम कर दिया

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लूला डी सिल्वा की जीत से ट्रक ड्राइवर्स परेशान हैं

Advertisement
Brazilian truckers protest Bolsonaro election loss
राष्ट्रपति चुनाव में जायर बोल्सोनारो की हार से उनके समर्थक भड़क गए | फोटो: आजतक/एपी
pic
अभय शर्मा
1 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 1 नवंबर 2022, 11:52 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव (Brazil President Election) में राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो (Jair Bolsonaro) की हार से उनके समर्थक भड़क गए हैं. समर्थकों ने देश के कई हिस्सों में हाईवे जाम कर दिए हैं. जाम इतना बड़ा है कि कुछ राज्यों में खाने-पीने के सामान की किल्ल्त भी होने लगी है.

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक रविवार, 30 अक्टूबर को चुनाव नतीजे आने के बाद राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के समर्थक ट्रक ड्राइवर्स ने हाईवे जाम करना शुरू कर दिया. कुछ जगहों से इस तरह की खबरें आने के बाद ये ट्रेंड पूरे देश में चल पड़ा. लगभग हर राज्य के हाईवे जाम कर दिए गए.

सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी काम नहीं आई

सोमवार, 31 अक्टूबर को इस समस्या पर ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया. कोर्ट ने पुलिस को तुरंत जाम खुलवाने के निर्देश दिए. साथ ही उसने ट्रक ड्राइवर्स को चेतावनी भी दी थी कि अगर मंगलवार को भी जाम लगा रहा, तो जाम लगाने वाले हर ट्रक ड्राइवर से 1 लाख ब्राजीली रियाल यानी करीब 16 लाख रुपए जुर्माना वसूला जाएगा.

ब्राजील के राष्ट्रीय राजमार्ग पुलिस ने बताया कि सोमवार को आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी कई जगह ट्रक ड्राइवर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. सोमवार देर रात तक पूरे देश में 342 जगहों पर जाम लगा हुआ था. देश के दक्षिण हिस्से में हालात सबसे ज्यादा खराब बने हुए हैं.

ट्रक ड्राइवर इतना क्यों भड़क गए?

बता दें कि राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने ट्रक ड्राइवर्स के लिए कई योजनाएं चला रखी हैं. इनमें से एक योजना के तहत सरकार ट्रक ड्राइवर्स को कम पैसे में डीजल देती है. अब जायर बोल्सोनारो की राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद ट्रक ड्राइवर्स को आशंका है कि नई सरकार इस योजना को बंद कर देगी. इसी वजह से ट्रक ड्राइवर्स ने हाईवे जाम कर दिए हैं.

Image embed
 वामपंथी वर्कर्स पार्टी के नेता लूला डी सिल्वा | फोटो: इंडिया टुडे

ब्राजील में बीते रविवार को आम चुनाव के लिए मतदान हुआ था. इसके कुछ घंटे बाद चुनाव के नतीजे आ गए. इनमें वामपंथी वर्कर्स पार्टी के नेता लूला डी सिल्वा ने बेहद कड़े मुकाबले में जायर बाल्सोनारो को हरा दिया. चुनाव में 98.8 फीसदी वोट पड़े, जिसमें से डी सिल्वा को 50.9 फीसदी और बोल्सोनारो को 49.1 फीसदी वोट मिले. डी सिल्वा 2 महीने बाद 1 जनवरी, 2023 को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे.

वीडियो : इज़रायल के चुनावों में किसकी जीत होगी?

Advertisement

Advertisement

()