The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • boy ride his bike through out the river viral reels

तेज बहती नदी में लड़के ने उतार दी पल्सर बाइक, आगे जो हुआ, कोई सोच भी नहीं सकता!

हर कोई हक्का-बक्का रह गया

Advertisement
Bike Viral Video
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट
pic
रवि पारीक
7 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 7 अप्रैल 2023, 03:08 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सोशल मीडिया पर कई अजीबो-गरीब वीडियोज (Social Media Viral Videos) देखने को मिल जाते हैं. खासकर ड्राइवरों के. कुछ लोग होते हैं जो ऐसे गाड़ी चलाते हैं जिसे देख हर किसी का दिमाग हिल जाता है. इससे जुड़े कई सारे वीडियोज वायरल होते रहते हैं. अब इसी से जुड़ा एक वीडियो काफी देखा जा रहा है. एक लड़के ने अपनी पल्सर गाड़ी को ऐसे दौड़ाया है कि हर कोई सन्न रह गया.

इंस्टाग्राम हो, फेसबुक हो या फिर ट्विटर, एक वीडियो काफी देखा जा रहा है. इस वायरल वीडियो में एक लड़के ने हेवी ड्राइवर वाला काम किया है. वीडियो में दिख रहा है कि एक तरफ पुल है. पुल का दूसरा सिरा दूर है. बीच में एक नदी है. नदी में पानी बह रहा है. लड़का बाइक उठाता है और उसे पानी में उतार देता है. इसके बाद वो नदी के चक्कर लगाकर बाइक को पुल के दूसरे सिरे तक ले जाता है. वीडियो जिसने भी देखा, वो हैरान रह गया. सबकी सांसें थम गईं. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

Image embed

वीडियो देख लोग अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. कुछ इसे दिलेरी बता रहे हैं तो कुछ बेवकूफी. कुछ ने कहा कि ये लड़के का रोज का काम है, तभी इतनी बेफिक्री के साथ बाइक को नदी में उतार दिया. एक ने लिखा कि या तो ये लड़का पूरे रास्ते को जानता है या फिर ये कोई नया खिलाड़ी है.' 

Image embed

इससे पहले भी ऐसे ही कई हेवी ड्राइवरों के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. एक स्कूटी चलाते लड़के का वीडियो भी काफी देखा गया था जो एक स्कूटी पर 8 दोस्तों को बैठाकर ले जा रहा था. अगर आपने वो वीडियो ना देखा हो तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. लोग तो इस लड़के के वीडियो पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: मनीष कश्यप पर NSA, तमिलनाडु पुलिस का एक्शन बिहार सरकार पर क्या आरोप लगे?

Advertisement

Advertisement

()