गजब चोमूपना है. लोग सुसाइड भी फेसबुक पर करते हैं. एक लड़का है. गुरुग्राम का.सेक्टर 10 में रहता था. नाम वरुण. उसने कलाई की नस काटकर मरने की कोशिश की. उसकावीडियो और फोटो फेसबुक पर डाल दिया. सुबह 9:47 पर उसने ये अपडेट किया. I VarunMalik in all my senses want to declare that I am ending my life because of myinternal struggle.i hold no one responsible for it.i have beared the burden forlong.ab ni ho paa rha.i dnt have anyone. i am all alone.Ending my life is theonly option left with me.No one understands the pain I m going throughdaily.every breath i take has become a burden.kehne ko family hai par koi nhihai.ab aur nhi bardasht ho rha hai.meri death ke liye kisi ko na responsiblesamjh jaye n na hi pareshaan kia jaye.shaanti se mujhe jala dena .bas ye hi lastwish hai. फिर उसने फेसबुक पर सुसाइड के पहले का वीडियो डाला. फिर नस काटने की फोटोडाली. खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था. और सुसाइड करने जा रहा था. उसके फेसबुकफ्रेंडस ने फेसबुक पर ये सब देखा तो उसके घरवालों को बताया.घरवालों ने तुरंतअस्पताल में भर्ती कराया गया. वरुण की आत्महत्या की असल वजह क्या है ये तो फिलहालसाफ नहीं हुआ. लेकिन पुलिस बताती है हाल ही में वरुण की मां ने वरुण को अपनी किडनीदी थी. फिर उनकी मौत हो गई. मां की मौत का गम वरुण को ऐसा लगा कि वो डिप्रेशन मेंरहने लगा. अब सुनो बात, ये क्या बात हुई. फेसबुक पर पोस्ट कर-कर सुसाइड करेंगे?तमाम वो लोग जिनके मन में ऐसे ख्याल आते हों वो ध्यान दें सुसाइड हद दर्जे कीबेवकूफी है. इस लड़के का ही केस ले लें अगर इसकी मम्मी ने उसे किडनी दी थी तो जाहिरहै वो चाहतीं थीं कि उनका बेटा जिए. बेटे को किडनी देने के कारण उनकी जान चल गई, अबबेटा खुद अपनी जान लेने चल दिया. कम से कम मां की जान को तो इज्जत देनी चाहिए, जोइसके पीछे चली गई.