The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bollywood new movie Ghayal Once Again Trailer featuring Sunny Deol releasing on 15th Jan 2016

आज फिर जिंदा हो गए अमरीश पुरी

चलते ट्रक में लटक जाता है,चलती ट्रेन से कूद जाता है. पुलिस की 'Do not cross line ' वाली टेप फाड़ जाता है, दसियों को मुक्कों से गिरा देता है. कौन है ये?

Advertisement
pic
2 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 2 जनवरी 2016, 03:22 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
हम पहली वाली घायल नहीं देखे हैं. घायल के नाम पर बस ये पता है कि उसमें अमरीश पुरी का नाम बलवंत राय था. इसलिए हमको ये भी पता नहीं कि उसमें अमरीश पुरी ऐसे किसी सीन में थे या नहीं जैसा हम आज देखे. कहां देखे?  देखे घायल वंस अगेन के ट्रेलर में. उन्हें देखते ही लगा मानो बोनस सा हाथ लग गया. अमरीश पुरी को देखकर हम इतना खुश हो जाएंगे,कभी सोचे नहीं थे. ट्रेलर की बात चली तो ट्रेलर आप भी देखिए. https://www.youtube.com/watch?v=86u_fV82NAI

अरे कौन है ये अजय मेहरा?

अजय मेहरा कौन है? अजय मेहरा चलते ट्रक में लटक जाता है,चलती ट्रेन से कूद जाता है. पुलिस की 'Do not cross line ' वाली टेप फाड़ जाता है, दसियों को मुक्कों से गिरा देता है. कौन है ये? आप बता दोगे अपने सन्नी पाजी. सन्नी देओल के लिए ये सब काम कौन से मुश्किल हैं ? ये तो वो करते ही रहते हैं. पर इस फिल्म में एक कारनामा उनने ऐसा भी किया है. जिस पर हमको जल्द यकीन नहीं होता. अरे डांस नहीं किया है. उनने फिल्म की कहानी लिखी है. हम आगे कुछ न कहेंगे, आप बस ये देखो. https://www.youtube.com/watch?v=0UdxNxNArXU

Advertisement

Advertisement

()