अंकोला भूस्खलन में लापता हुआ ड्राइवर 70 दिन बाद मिला, खबर अच्छी नहीं है
उत्तर कन्नड़ जिला प्रशासन इसके बाद अर्जुन की पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए टेस्ट भी कराएगा.

कर्नाटक के शिरुर स्थित अंकोला में आए भूस्खलन (Shirur landslide) में केरल का रहने वाला एक ट्रक ड्राइवर लापता हो गया था. 16 जुलाई से ड्राइवर का कुछ अता-पता नहीं था. अब हादसे के 70 दिनों बाद ड्राइवर का शव कर्नाटक की गंगावली नदी में पाया गया है.
कर्नाटक के बेलगावी जा रहे थेइंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक 16 जुलाई को अर्जुन नाम के ट्रक ड्राइवर 40 टन लकड़ी लेकर केरल के कोझिकोड से कर्नाटक के बेलगावी जा रहे थे. अर्जुन ने चाय पीने के लिए अपना ट्रक रोका था, तभी अचानक NH 66 पर एक बड़ा भूस्खलन हुआ और वो ट्रक सहित नदी में बह गए.
डिजास्टर मैनेजमेंट के अधिकारियों ने बताया कि 25 सितंबर की दोपहर करीब ढाई बजे अर्जुन के ट्रक को लोकेट किया गया. ये स्पॉट मेजर जनरल एम. इंद्रबालन के नेतृत्व में ड्रोन एक्सपर्ट्स की एक टीम ने चिह्नित किया था. अर्जुन का शव ट्रक के केबिन में बरामद हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया,
दो लोग अभी भी लापतामामले को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि 20 सितंबर को तैनात की गई एक फ्लोटिंग क्राफ्ट ड्रेजर बोट से एक अन्य लापता व्यक्ति को लोकेट किया गया था. लोकेश नाम का ये शख्स बाइक सहित लापता हो गया था. लोकेश के बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है. इसके अलावा जगन्नाथ नाम का एक शख्स भी लापता है.
बता दें कि अर्जुन के लापता होने के बाद से केरल सरकार की तरफ से उन्हें ढूंढने के लिए लगातार दबाव बढ़ रहा था. भूस्खलन में मरने वालों की कुल संख्या अब नौ हो गई है. जानकारी के अनुसार भूस्खलन की इस घटना में एक एलपीजी टैंकर भी बह गया था.
अर्जुन के शव का पोस्टमार्टम कारवार के एक सरकारी अस्पताल में चल रहा है. सरकारी प्रोसेज के अनुसार उत्तर कन्नड़ जिला प्रशासन इसके बाद अर्जुन की पहचान की पुष्टि के लिए डीएनए टेस्ट भी कराएगा.
वीडियो: ' 100 से ज़्यादा घर...', वायनड लैंडस्लाइड हादसा मामले में राहुल गांधी ने की बड़ी घोषणा

.webp?width=60)

