"6 हजार चम्मच, 400 प्लेट गायब हैं... बर्तन बाहर ना ले जाएं"- BMC कैंटीन में लगा बोर्ड वायरल
कैंटीन से थाली, चम्मच, गिलास सब गायब हैं.

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) की कैंटीन में एक नोटिस बोर्ड लगाया गया है. इस पर कैंटीन में खाना खाने वालों से अपील की गई है कि वो कैंटीन के बर्तन बाहर ना ले जाएं. ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि BMC कैंटीन के बर्तन गायब हो रहे हैं. पिछले एक साल में BMC हेडक्वार्टर की कैंटीन से हजारों चम्मच गायब हो चुके हैं. अब कैंटीन के केटरर्स ने बाकायदा बोर्ड लगाकर BMC के कर्मचारियों और अधिकारियों से अपील की है कि वे कैंटीन के बर्तन बाहर ना ले जाएं.
केटरर्स को हजारों का नुकसान हो गयाइंडिया टुडे के पारस दामा की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 1 साल में BMC हेडक्वार्टर की कैंटीन से हजारों चम्मच, कई सौ प्लेटें और गिलास गायब हो चुके हैं. BMC ऑफिस की कैंटीन में रोजाना BMC के अधिकारी और कर्मचारियों सहित तमाम लोग खाना खाते हैं. लेकिन खाने के बाद वे अक्सर कैंटीन के बर्तन लौटाना भूल जाते हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक इस वजह से कैंटीन के केटरर को एक साल में 40-50 हजार रुपये का नुकसान हो चुका है. आगे ऐसा न हो इसलिए कैंटीन में एक नोटिस बोर्ड लगाया गया है. नोटिस में कर्मचारियों से अपील की गई है कि वे कैंटीन से लिए गए चम्मच, लंच या नाश्ते की प्लेटें और गिलास बाहर ना ले जाएं.
कितने चम्मच और प्लेट गायब हो चुके हैं?कैंटीन में लगाए गए बोर्ड पर लिखा गया है,
इसके साथ ही नोटिस में पिछले साल से गायब हुए बर्तनों की संख्या भी बताई गई है. नोटिस बोर्ड पर बताया गया है कि कैंटीन के 6 से 7 हजार चम्मच गायब हो चुके हैं. लंच के लिए इस्तेमाल होने वाली 150 से 200 प्लेटें गायब हो चुकी हैं. इसके अलावा नाश्ते की 300 से 400 प्लेटें और लगभग 150 गिलास गायब हो चुके हैं.
ये भी पढ़ें- टोटी चोरी हो रही थी, कॉलेज ने टॉयलेट में CCTV लगाया, बस एंगल गलत हो गया, फिर...
वीडियो: वायरल गमला चोरी पर महंगी कार वाले को ढूंढ निकाला, पुलिस ने क्या खुलासा किया?

.webp?width=60)

