The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Azamgarh DAV PG College toilet tap theft CCTV Camera install

टोटी चोरी हो रही थी, कॉलेज ने टॉयलेट में CCTV लगाया, बस एंगल गलत हो गया, फिर...

छात्र बोले ये तो हद ही हो गई- शौचालय में कैमरा!

Advertisement
pic
21 मार्च 2023 (अपडेटेड: 21 मार्च 2023, 05:28 PM IST)
Azamgarh DAV PG College toilet tap theft CCTV Camera install
टॉयलेट में कैमरे लगे छात्र भड़क गए| फोटो: आजतक
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश का आजमगढ़ जिला. यहां के डीएवी डिग्री कॉलेज का मैनेजमेंट चोरों से बेहद परेशान है. चोर जो टोटी चुरा ले जाते हैं, वो भी कॉलेज के टॉयलेट से. कॉलेज वाले बहुत परेशान, जब भी टोटी लगाते कोई खोल ले जाता. अब भाई क्या किया जाए? समस्या से निजात कैसे मिले? चोर को कैसा पकड़ा जाए? कॉलेज मैनेजमेंट के सामने ये बड़ा सवाल खड़ा हो गया. इसे लेकर मीटिंग हुई, मीटिंग में किसी ने राय दी कि सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए जाएं तो चोरी नहीं होगी. और अगर हुई तो चोर पकड़ जाएगा. ये राय मान ली गई. कैमरे लग गए टॉयलेट के बाहर.

आजतक से जुड़े राजीव कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक जब इस बात की छात्रों को जानकारी हुई तो बवाल कट गया. उन्होंने कॉलेज प्रबंधन के सामने कड़ा विरोध जताया. टॉयलेट के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने की घटना को छात्रों ने खुद की प्राइवेसी पर हमले से जोड़ा. छात्रों का कहना है कि कैमरे लगने से उनकी प्राइवेसी भंग हो रही है.

कॉलेज प्रबंधन का क्या कहना है?

जब छात्रों ने बवाल किया तो कॉलेज प्रबंधन को अपने फैसले पर स्पष्टीकरण देना पड़ा. प्रबंधन का कहना है कि आए दिन टॉयलेट से टोटी चोरी कर ली जाती है और सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. प्रबंधन ने ये भी कहा कि गलती से सीसीटीवी कैमरे की डायरेक्शन टॉयलेट के अंदर की तरफ हो गई. प्रबंधन के मुताबिक वो इस मामले पर उचित कार्रवाई कर रहा है. और कैमरों को टॉयलेट के बाहर से हटाकर दूसरी जगह लगाने का आदेश जारी कर दिया गया है. अब कैमरे केवल एंट्री प्वाइंट तक ही सीमित रहेंगे.

कॉलेज के प्रिंसिपल द्वारा ये भी कहा गया है कि आए दिन हो रही टोटी की चोरी और आने-जाने वालों पर नजर रखने के लिए ये व्यवस्था की गई थी. अब जो शिकायत मिली है उसपर कार्रवाई की जा रही है. कॉलेज प्रबंधन के अपनी गलती मानने के बाद छात्रों की नाराजगी दूर हो गई है. 

वीडियो: खलिस्तान के खिलाफ सिखों ने ब्रिटिश उच्चायोग के बाहर किया प्रदर्शन, बड़ी बात बोल गए!

Advertisement

Advertisement

()