The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Blast in Kolkata Blochmann Street and SN Banerjee Road injures ragpicker

कोलकाता में धमाके से अफरातफरी, सड़क पर रखे बैग को खोलने लगा कूड़ा बीनने वाला, तभी ब्लास्ट हो गया

Kolkata Blast: इस धमाके में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है.

Advertisement
pic
14 सितंबर 2024 (पब्लिश्ड: 06:30 PM IST)
Kolkata Blast
ये धमाका ब्लोचमैन स्ट्रीट और एसएन बनर्जी रोड के बीच हुआ. (फोटो: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता (Kolkata) में शनिवार, 14 सितंबर को सड़क पर एक धमाके की आवाज़ सुनी गई. बताया जा रहा है कि सड़क पर रखे एक बैग में विस्फोट हुआ. इस धमाके में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. ये धमाका ब्लोचमैन स्ट्रीट और एसएन बनर्जी रोड के बीच हुआ.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक कोलकाता पुलिस ने बताया कि 14 सितंबर को लगभग पौने दो बजे (01.45 बजे) ब्लोचमैन स्ट्रीट और एसएन बनर्जी रोड पर धमाका होने की सूचना मिली थी. बताया गया था कि विस्फोट के कारण कचरा बीनने वाला एक व्यक्ति घायल हुआ है. इस सूचना पर तालतला पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज मौके पर पहुंचे. 

पुलिस के मुताबिक इलाके को घेर कर बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) टीम को बुलाया गया. BDDS की टीम ने घटनास्थल और आस-पास की जांच की. उनके जाने के बाद, सड़क पर यातायात की अनुमति दी गई.

ये भी पढ़ें- "मैं कल रात सो नहीं पाई...', धरने पर बैठे डॉक्टर्स से मिलने के बाद ममता ने बातचीत के लिए घर बुलाया

इस घटना का चश्मदीद होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने बताया,

"जब विस्फोट हुआ, तब हम पास में ही खड़े थे...हम तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा कि एक कूड़ा बीनने वाला व्यक्ति पड़ा हुआ था. उस व्यक्ति की दाहिनी कलाई उड़ गई थी. विस्फोट की आवाज बहुत तेज थी...पुलिस तुरंत यहां पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया...यातायात अवरुद्ध हो गया था...कोई और घायल नहीं हुआ है."

चश्मदीद के मुताबिक घायल व्यक्ति ने बताया कि वो सड़क पर पड़े बैग से कुछ निकालने जा रहा था, तभी बैग में विस्फोट हो गया. इंडिया टुडे के राजेश साहा की रिपोर्ट के मुताबिक इस धमाके में घायल हुए व्यक्ति की पहचान 58 साल के बापी दास के तौर पर हुई है. उन्हें NRS मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: CJI किस बात पर भड़के? कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में अब क्या सामने आया?

Advertisement

Advertisement

()