The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Mamata Banerjee visits protesting doctors says last attempt to resolve crisis Kolkata rape and murder case

"मैं कल रात सो नहीं पाई...', धरने पर बैठे डॉक्टर्स से मिलने के बाद ममता ने बातचीत के लिए घर बुलाया

'हमें न्याय चाहिए' के ​​नारों के बीच Mamata Banerjee ने कहा, 'मैं आपके ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं करूंगी. ये उत्तर प्रदेश नहीं है.' उन्होंने और क्या-क्या कहा?

Advertisement
Mamata Banerjee visits protesting doctors
छात्रों का कहना है कि वो अपनी पांच सूत्री मांगों पर अड़े रहेंगे. (फ़ोटो - PTI)
pic
हरीश
14 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 14 सितंबर 2024, 05:43 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज, 14 सितंबर को अचानक प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टर्स से मिलने पहुंची. ममता ने डॉक्टर्स को आश्वासन दिया कि वो प्रदर्शनकारियों की मांगों पर गौर करेंगी और ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर के संबंध में, अगर कोई दोषी पाया जाता है तो कार्रवाई करेंगी. इस मामले में ताज़ा अपडेट ये है कि ममता ने प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर्स को आज शाम 6 बजे बातचीत के लिए अपने घर बुलाया है.

‘मैं कल रात सो नहीं पाई’

ममता जब प्रदर्शनस्थल पर पहुंची तो डॉक्टर्स 'हमें न्याय चाहिए' के ​​नारे लगा रहे थे. इस बीच, ममता बनर्जी ने उनसे कहा कि वो डॉक्टरों से उनकी 'दीदी' के तौर पर मिलने आई हैं, मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं. प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स को संबोधित करते हुए ममता ने कहा,

Embed

उन्होंने कहा कि अगर आंदोलनकारी उन पर भरोसा कर सकते हैं, तो वो उनकी मांगों पर विचार करने के लिए तैयार हैं. लेकिन इसके लिए उन्हें समय चाहिए. उन्होंने 'हमें न्याय चाहिए' के ​​नारों के बीच कहा,

Embed

डॉक्टरों से बात करते हुए बनर्जी ने ये भी कहा की कि सभी सरकारी अस्पतालों की पेसेंट वेल्फ़ेयर कमेटिज़ को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ये संकट को हल करने की मेरी आख़िरी कोशिश है. हालांकि, धरने पर जूनियर डॉक्टरों ने उनका स्वागत किया और कहा कि वे सरकार के साथ कहीं भी चर्चा के लिए तैयार हैं. लेकिन उन्होंने कहा कि वो अपनी पांच सूत्री मांगों पर अड़े रहेंगे. मुख्यमंत्री के जाने के बाद आंदोलनकारी डॉक्टर्स ने बताया कि वो बातचीत होने तक अपनी मांगों पर समझौता करने को तैयार नहीं हैं.

डॉक्टर कोलकाता में राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय, स्वास्थ्य भवन के बाहर डेरा डाले हुए हैं. उनकी मांगों में सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुरक्षा और आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर केस में शीर्ष अधिकारियों को हटाना शामिल है.

ये भी पढ़ें - मैंने नहीं किया रेप, फंसाया... पॉलीग्राफ टेस्ट में कोलकाता रेप-मर्डर केस का आरोपी!

2 दिन पहले बातचीत नहीं हो पाई

इससे पहले, 12 सितंबर को ममता बनर्जी और प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स के बीच बातचीत तय हुई थी. लेकिन बातचीत नहीं हो पाई. ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने 2 घंटे इंतजार किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. दरअसल, आंदोलनकारी डॉक्टर्स ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठक का लाइवस्ट्रीम करने की मांग की थी. इसे राज्य सरकार ने स्वीकार नहीं किया था. 

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: CJI किस बात पर भड़के? कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में अब क्या सामने आया?

Advertisement

Advertisement

()