मैसूर के उदयगिरी में एक बीजेपी वर्कर के. राजू को सरेआम दरांती से मार दिया गया.हमले के टाइम वो एमजी रोड पर लाल बहादुर शास्त्री सर्कल की एक चाय की दुकान के पासअपने दोस्त जयकुमार के साथ चाय पी रहे थे. कुछ लोग बाइक से आए और के. राजू पर अटैककर दिया. हमले की वजह ये बताई जा रही है कि उनने किसी अवैध मस्जिद के बनने का विरोधकिया था. कान और चेहरे पर चोट के कारण वहीँ पर उनकी मौत हो गई.https://twitter.com/mepratap/status/709073192812281856 जैसी बातें चल रही हैं.उनने किसी गणपति मंदिर का गेट भी खुलवाया था. इसे भी उन पर हमले की वजह बताया जारहा है, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को बंद का ऐलान किया है, क्योंकि पुलिस अब तक मर्डर करने वालों को खोज नहीं पाई है. ट्विटर पर इस मामले परतरह-तरह की बातें कहीं जा रही हैं. कुछ लोग मुस्लिमों को घटना का जिम्मेदार बता रहेहैं और VHP समर्थक ऐसे हैंडल्स से बदले की बातें भी की जा रही हैं. पिछले छह महीनेमें कर्नाटक में ये तीसरे दक्षिणपंथी नेता की हत्या है, इसके पहले वहां प्रशांतपुजारी और कटप्पा की ह्त्या हो चुकी है.