The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • BJP mp sakshi maharaj utters another controversial remark women in islam are not more than footwear

साक्षी महाराज बोले, इस्लाम में औरतों की हालत पैर की जूती की तरह है

औरतों के लिए मस्जिद में नमाज़ पढने का हक़ मांगे हैं, बताए हैं कि देश फतवे से नहीं चलता.

Advertisement
Img The Lallantop
विवादित बयानों की रेगुलर सप्लाई करने वाले साक्षी महाराज.
pic
आशीष मिश्रा
16 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 16 अप्रैल 2016, 11:34 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
साक्षी महाराज शायद बीजेपी के सांसद हैं, चुनाव क्षेत्र का नाम नहीं पता क्योंकि कभी वहां के बारे में कुछ कहते-सुनते नजर नहीं आए. मोदी सरकार में हो न हो इनने 'विवादित बयान मंत्रालय' ले रखा है क्योंकि इनके नाम के पहले अक्सर यही लगा दिखता है. इनके KRA में पक्का हर पखवाड़े एक विवादित बयान देना लिखा होगा.
अगर आपको लगता है नरेंद्र मोदी होना आसान है, तो एक बार ऐसे सांसदों के नाम याद कर लिया कीजिए, समझ आ जाएगा, पार्टी में ऐसे लोग हों तो प्रधानमंत्री होना कितना मुश्किल हो जाता है.
अभी फिर कुछ बोले हैं, कहे हैं इस्लाम में औरतों की हालत जूती जैसी है. वैसे सिर्फ इतना नहीं कहे हैं. इस्लाम में महिलाओं की हालत दयनीय है, उन्हें पैर की जूतियों की तरह यूज किया जाता है, जब जरुरत हुई तो पहन लिया फिर उतार कर बाहर कर दिया. कहे हैं इस सबको लेकर अदालत को दखल देना चाहिए. सरकार को भी. अदालतें हिन्दुओं के मामले में दखल देती है, इस्लाम के मामले में भी दखल देना चाहिए. मस्जिदों में औरतों को नमाज पढने का हक़ देना चाहिए. देश को संविधान के हिसाब से चलना चाहिए न कि फतवों से. इसमें से विवादित वाला पार्ट आप अपने हिसाब से तय कर लें. और जितनी जरुरत हो ऑफेंड हो लीजिए. वैसे चुनाव क्षेत्र उन्नाव है उनका.

Advertisement

Advertisement

()