The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • BJP Minister Pralhad Joshi got trolled over Mahavir jayanti tweet, later rectifies his mistake

'महावीर की जगह बुद्ध', मंत्री के ट्वीट में गलती देख जनता ने कड़वे सवाल पूछ लिए!

मंत्री जी से लोग बोले- मीडिया टीम बदल डालो!

Advertisement
pic
4 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 4 अप्रैल 2023, 04:22 PM IST)
BJP Minister Pralhad Joshi got trolled over tweet
बीजेपी नेता प्रलहाद जोशी अपने ट्वीट पर हुए ट्रोल (फोटो- PTI/ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

प्रलहाद जोशी. बीजेपी नेता हैं. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री हैं. अकसर इनको संसद में विपक्ष से तालमेल बिठाते देखा जाता है. हालांकि फिलहाल चर्चा में मंत्री जी दूसरे कारणों से हैं. आसान भाषा में कहें तो सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जा रहे हैं. आप कहेंगे- काहे भैया?

दरअसल, 4 अप्रैल महावीर जयंती का दिन था. जयंती, त्यौहार, या कोई भी खास दिन हो, देश के नेता बधाई देने से पीछे नहीं हटते. सबसे पहले करने की भी जल्दी रहती है. और इसी में कभी-कभी फैक्चुअल गलतियां भी हो जाती हैं. ऐसी ही गलती बीजेपी के केंद्रीय मंत्री प्रलहाद जोशी से हो गई. प्रलहाद जोशी ने मंगलवार, 4 अप्रैल के दिन सुबह साढ़े सात बजे अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर महावीर जयंती की शुभकामनाएं दीं. इसके साथ ही उन्होंने एक 11 सेकंड का वीडियो भी शेयर किया. बस यहीं गलती हो गई. वीडियो में गौतम बुद्ध की फोटो थी नाकि महावीर की.

बीजेपी नेता प्रलहाद जोशी ने ट्वीट कर लिखा,

“आइए हम अपने हृदय को खोलें, भगवान महावीर की शिक्षाओं को ग्रहण करें और उनके पदचिन्हों पर चलें. आप सभी को महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं.”

प्रलहाद जोशी द्वारा किया गया ट्वीट जो अब डिलीट किया जा चुका है.

बीजेपी नेता का ये ट्वीट फिलहाल डिलीट कर दिया गया है. साथ ही सही ट्वीट भी लगा किया गया है. लेकिन लोगों ने पहले किए गए ट्वीट में गलती पकड़ ली थी. जिसके बाद से लोग प्रलहाद जोशी के ट्वीट पर अलग-अलग तरह के कमेंट्स करने लगे. शमीला नाम की एक ट्विटर यूजर ने लिखा,

“गौतम बुद्ध की फोटो के साथ महावीर जयंती की बधाई देते केंद्रीय मंत्री.”

चेतन शाह नाम के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा गया,

“कैसे आप मंत्री बन गए? क्या आपको महावीर स्वामी और गौतम बुद्ध में अंतर नहीं पता है?”

सीए अमीत कुमार जैन नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा,

“आपने जो फोटो लगाई है वो भगवान बुद्ध की है न कि भगवान महावीर स्वामी की. कृपया इसका सुधार करें.”

निर्मल जैन नाम के शख्स ने बीजेपी नेता की मीडिया टीम पर ही सवाल कर डाला. निर्मल ने लिखा,

“समय आ गया है कि आप अपने ग्राफिक डिजाइनर और मीडिया टीम को बदलें.”

आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए दी लल्लनटॉप.

वीडियो: मास्टर क्लास: इज़राइल के साइंटिस्ट ने बड़ी खोज कर दी है, आप सुनकर कहेंगे, ऐसा भी होता है?

Advertisement

Advertisement

()