The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • bjp congress accuse each other of copying imran khan party official theme song

कांग्रेस ने इमरान खान के गाने से बनाया चुनावी गाना? फिर इस गाने से BJP पर हुआ पलटवार

बीजेपी ने कांग्रेस पर पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी का थीम सॉन्ग चुराने के आरोप लगाए हैं. वहीं कांग्रेस ने पलटवार करते हुए बीजेपी पर भी यही आरोप लगाया और एक गाना वायरल कर दिया.

Advertisement
bjp congress accuse each other of copying imran khan party official theme song
बीजेपी ने जो वीडियो पोस्ट किया उसमें इमरान खान की पार्टी के थीम सॉन्ग में एक जगह ‘चलो-चलो इमरान के साथ चलो-चलो’ लिरिक्स हैं. (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
pic
प्रशांत सिंह
18 सितंबर 2023 (पब्लिश्ड: 06:32 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

चुनावी माहौल के बीच बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) में एक और घमासान खड़ा हो गया है. चुनाव के लिए प्रमोशनल सॉन्ग बनाने को लेकर दोनों पार्टियां एक बार फिर आमने-सामने हैं. बीजेपी ने कांग्रेस पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर बने थीम सॉन्ग को चुराने का आरोप लगाया है. इसके जवाब में कांग्रेस ने भी बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए घेर लिया.

दरअसल, 16 सितंबर के दिन कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोशल मीडिया वेबसाइट X पर एक वीडियो पोस्ट किया था. सुरजेवाला ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,

Image embed
Image embed

सुरजेवाला ने जो वीडियो पोस्ट किया, उसके लिरिक्स में एक जगह ‘चलो, चलो, चलो, कांग्रेस के संग चलो’ बोला गया है. अब इस ‘चलो, चलो..’ को बीजेपी ने पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी के थीम सॉन्ग से ‘चुराया’ हुआ बता दिया है. 18 सितंबर को बीजेपी ने X पर दो वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा,

Image embed
Image embed

बीजेपी ने जो वीडियो पोस्ट किया उसमें इमरान खान की पार्टी के थीम सॉन्ग में एक जगह ‘चलो-चलो इमरान के साथ चलो-चलो’ लिरिक्स हैं. इसी को बीजेपी कांग्रेस के मध्य प्रदेश वाले गाने से जोड़कर देख रही है. ये दावा सिर्फ पार्टी द्वारा ही किया जा रहा है. इसकी किसी भी तरह की पुष्टि हम नहीं करते हैं.

कांग्रेस का पलटवार

बीजेपी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को लेकर कांग्रेस की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है. मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने X पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए बीजेपी पर भी पाकिस्तानी गाना चुराने का उल्टा आरोप लगा दिया. उन्होंने लिखा,

Image embed
Image embed

पीयूष बबेले ने मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर तंज कसते हुए लिखा, 

Image embed

गाने को लेकर 'चोरी और सीनाजोरी' वाली जंग जारी है. किसने किसका गाना चुराया, किसने कहां से लिरिक्स उठाए ये सब तो गीतकार और गाने बनाने वाले ही ठीक बता पाएंगे. आपका इस मुद्दे पर क्या कहना है, कमेंट करके बताइए.

(ये भी पढ़ें: Parliament Special Session: कांग्रेस ने 70 सालों में क्या किया? मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया जवाब

वीडियो: PM मोदी और BJP-RSS से करीबी बताकर बिजनसमैन से ठग लिए करोड़ों रुपये, ये है पूरी कहानी

Advertisement

Advertisement

()