छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेता ने कांड कर दिया है. नेता बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान केसंयोजक थे. उनके मोबाइल से लड़कियों की वल्गर फोटो वायरल हो गईं हैं. बीजेपी कीदर्जनों महिला नेताओं ने भी ये तस्वीरें देख लीं और वो भी पानी-पानी हो गईं. हाब्येकि बीजेपी की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ समिति के प्रदेश संयोजक ने अपने व्हाट्सएप परपार्टी के ही ग्रुप में वल्गर फोटोज भेज दीं. बीजेपी की महिला नेता इससे गुस्सा होगईं. बवाल मच गया. पार्टी अध्यक्ष से उस नेता के एक्शन लेने की मांग की गई.कांग्रेस अलग बीजेपी पर चढ़ बैठी. ये नेता जो हैं, बड़े अच्छे घर से आते हैं. बड़ी साफ़सुथरी छवि है इनकी. नाम है प्रमोद भट्ट. अब हाल ये है कि पार्टी से न उगला जा रहाहै न निगला. पार्टी भी छोड़ने के मूड में नहीं है. महिलाओ की मांग पर प्रदेश बीजेपीअध्यक्ष ने उनको नोटिस भी भेजा है. वो राज्य मंत्री लेवल के श्रम कल्याण मंडल केउपाध्यक्ष भी रह चुके हैं.प्रमोद भट्ट ने सफाई भी दी हैअपने कारनामे के लिए भट्ट ने माफी मांगी. सफाई में कहा है कि मैंने ऐसी कोई फोटोजनहीं डालीं. अगर मुझे ऐसा करना होता तो पर्सनली भेज देता. ग्रुप में न पोस्ट करता.उन्होंने कहा कि किसी ने मेरा मोबाइल हैक कर लिया है. और ऐसा कर दिया. कांग्रेस केभाग से छींका ही टूट पड़ा. बैठे-बिठाए मुद्दा मिल गया. कांग्रेस के नेता प्रभातमेघावाले, जिनका आज से पहले आपने नाम भी न सुना होगा. ने बीजेपी नेताओं कीमेंटेलिटी पर सवाल उठाए हैं. बोले भारतीय जनता पार्टी का बेटी बचाओ, बेटी बेटी पढ़ाओअभियान से कोई सरोकार नहीं है. नेताओं की सोच बेटियों के प्रति कैसी है यह उनकेमैसेज से दिखता है. पार्टी में भट्ट की भद्द पिटी है. उन्हें पार्टी मुख्यलय एकात्मपरिसर में होने वाले कन्या पूजन कार्यक्रम से दूर रहने को भी कहा गया है.