The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bill Gates joins chef Eitan Bernath to make roti, eats it with ghee, Watch Video

बिल गेट्स ने रोटी पर घी पोतकर खाई तो क्या कहा?

बिल गेट्स के घी चुपड़ी रोटी खाने की कहानी, बिन बिहार अधूरी

Advertisement
bill gates makes indian roti
बिल गेट्स ने पूरी कोशिश की लेकिन रोटी गोल ना बनी | फोटो : ट्वीटर
pic
अभय शर्मा
3 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 3 फ़रवरी 2023, 02:25 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

खाना बनाना कई लोगों का शौक होता है. अक्सर कई सेलिब्रिटी आपको किचन में दिखाई दे जाते हैं. अब इनमें एक और नाम जुड़ा है बिल गेट्स (Bill Gates) का. वही बिल गेट्स जो कभी दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति थे. बिल गेट्स ने खाना बनाया खबर ये नहीं है. खबर ये है कि खाने में उन्होंने क्या बनाया? बिल गेट्स ने बनाई 'रोटी'.

बिल गेट्स के रोटी बनाने के पीछे भी एक कहानी है. जो बिहार से जुडी है. पूरी कहानी हम आपको सुनाते हैं…

अमेरिका के सेलिब्रेटी शेफ हैं ईटान बर्नेथ (Eitan Bernath). पिछले दिनों बर्नेथ भारत आए थे. खूब घूमे, बिहार भी पहुंचे. गांव में किसानों से मिले, गेहूं के खेत में खड़े होकर फोटो भी खिंचाई. इसी दौरान उन्होंने कुछ महिलाओं से रोटी बनाना सीखा.

बिल गेट्स ठहरे भारत प्रेमी…

ईटान बर्नेथ भारत घूम कर अमेरिका वापस पहुंचे. कुछ दिन बाद वहां उनकी मुलाकात बिल गेट्स से हुई. दोनों बातें करते-करते भारत पर आ रुके. बर्नेथ ने गेट्स को बताया कि उन्होंने भारत में खूब मजे किए. बिल गेट्स ठहरे भारत प्रेमी, खूब घूमे हैं वो भी यहां. उन्हें भी अपने पुराने वाले दिन याद आ गए. फिर दोनों ने भारत के बारे में जमकर बातें कीं. बातचीत में ही बर्नेथ ने गेट्स को बताया कि वो बिहार भी गए थे और वहां उन्होंने रोटी बनाना सीखा. बातें करते-करते दोनों बोले- 'चलो रोटी बनाई जाए.' इसके बाद गैस, तवा, चकला और बेलन मंगाया गया. बर्नेथ ने आटा गूंथा और बिल गेट्स से भी गुंथवाया.

Embed

दोनों ने रोटी बनाई. बर्नेथ और गेट्स ने बहुत देर मेहनत की, लेकिन रोटी गोल नहीं बन सकी. जैसी भी बनी, उसे तवे पर डाला, पकाया. फिर बिल गेट्स एक ब्रश लेकर आगे आए और रोटी पर खूब सारा देसी घी चुपड़ दिया. गरमा-गरम थाली में परोसी गई, सब्जी और चटनी के साथ. दोनों ने खाई. खाते-खाते ईटान बर्नेथ ने पूछा बताओ-बताओ कैसी लगी? बिल गेट्स तपाक से बोले- ‘जबरदस्त है ये तो’

वीडियो: जब बिहार के MLA को बंदूक की नोक पर राज्यपाल के निवास ले गए और CM पद की शपथ ले ली!

Advertisement

Advertisement

()