बिहार में बड़हरा के विधायक हैं. नाम है सरोज यादव. उसी पार्टी के विधायक हैं जिसकीसरकार है बिहार में, आरजेडी के. सोमवार को उनकी बहन शैला देवी ऑटो से आरा के चांदीबाजार जा रही थीं. हाथीपांव की दवाई लेने. रास्ते में जिस ऑटो से जा रही थीं, अचानकऑटो के ड्राइवर संतोष सिंह ने रास्ता बदल लिया. उनसे छेड़खानी शुरू कर दी. कुछ औरलोग थे साथ में, उन्होंने भी उनको मारा पीटा.https://twitter.com/ANI_news/status/720109597659410436 उन्होंने जब इस सबका विरोधकिया गया तो उनके सिर में रॉड मार दी गई और ऑटो से बाहर फेंक दिया गया. मारपीट औरचोटों के चलते अस्पताल में मंगलवार को उनकी मौत हो गई. मौत के बाद विधायक के समर्थकरोड पर आ गए. छह घंटे तक आरा-पटना रोड में जाम लगा रहा. पुलिस ने इसके बाद छापेमारीकी. दो ने सरेंडर कर दिया, सरेंडर करने वालों में तीन को अभी भी तलाशा जा रहा है.https://twitter.com/ANI_news/status/720149807000592384 राबड़ी देवी ने इस बात कीनिंदा की है. उनने कहा जो हुआ गलत हुआ और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए. एक ही सवालआता है ये सब देख-पढ़कर. बिहार में जंगलराज की बातें नकारी जाती है. हम ये तय करनेनहीं बैठे हैं कि बिहार में क्या चल रहा है. पर विधायक के परिवार वाले खुद सुरक्षितनहीं हैं तो आम आदमी अपनी सुरक्षा के बारे में क्या सोचे?