The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bihar Rjd Mla Kartikeya Singh said resined because nitish government was being tarnished

'भूमिहार का मंत्री बनना BJP को बर्दाश्त नहीं हुआ', किडनैपिंग के आरोपी RJD विधायक बोले

बिहार में JDU-RJD की सरकार बनने के बाद कार्तिकेय सिंह को कानून मंत्री बनाया गया था. उन्होंने इस्तीफा दे दिया है.

Advertisement
kartikey-singh-bihar-rjd-mla
RJD विधायक कार्तिकेय सिंह | फोटो : आजतक
pic
अभय शर्मा
1 सितंबर 2022 (Updated: 1 सितंबर 2022, 05:58 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बिहार (Bihar) में RJD विधायक कार्तिकेय सिंह ने मंत्रिपद से अपने इस्तीफे को लेकर चुप्पी तोड़ी है. कार्तिकेय सिंह ने कहा है कि किडनैपिंग के जिस केस में उनका नाम लिया जा रहा है, उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है. उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है. इस्तीफा देने को लेकर कार्तिकेय ने कहा है कि इस मामले से सरकार और RJD सुप्रीमो लालू यादव की छवि खराब हो रही थी, इसलिए उन्होंने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया.

BJP के लिए Kartikey Singh ने क्या कहा?

आजतक से जुड़े रोहित कुमार सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिकेय सिंह ने BJP पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा,

'बीजेपी ये बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी कि किसी भूमिहार को मंत्री बनाया गया. इसलिए वो मेरी छवि खराब करना चाहते थे. मैं 28 साल सरकारी टीचर रहा हूं. मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है. मुझे न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है. मैंने सिर्फ इसलिए इस्तीफा दिया क्योंकि इन सबसे हमारी सरकार की छवि खराब हो रही थी.'

Kartikey Singh के मंत्री बनते ही बवाल शुरू हुआ

बीते अगस्त में RJD के साथ सरकार बनाने के बाद नीतीश कुमार ने कार्तिकेय सिंह को कानून मंत्री बनाया था. लेकिन, शपथ लेने के एक दिन बाद ही कार्तिकेय सिंह को लेकर बवाल मच गया. दरअसल, कार्तिकेय सिंह के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज है. उनके खिलाफ 16 अगस्त को कोर्ट में सरेंडर करने का वारंट जारी किया गया था. आरोप है कि उन्होंने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया, बल्कि 16 अगस्त को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेने पटना पहुंच गए.

कार्तिकेय सिंह को लेकर बीजेपी नीतीश सरकार पर हमलावर थी. यहां तक कि नीतीश सरकार में सहयोगी दलों ने भी इस मुद्दे को उठाया था. इसके बाद बीते 31 अगस्त को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्तिकेय सिंह से कानून मंत्रालय वापस ले लिया था. उन्हें गन्ना उद्योग मंत्रालय दिया गया था. हालांकि, इस फैसले के कुछ घंटे बाद ही कार्तिकेय सिंह ने मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया.

Kartikey Singh के खिलाफ क्या मामला है?

साल 2014 में RJD विधायक कार्तिकेय सिंह का नाम राजीव रंजन उर्फ राजू सिंह के अपहरण मामले में आया था. राजू सिंह कभी अनंत सिंह के करीबी थे. 2014 में उनका कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था. हालांकि, बाद में पुलिस ने उन्हें ढूंढ निकाला था.

पुलिस ने इस मामले में अनंत सिंह के अलावा कार्तिकेय सिंह और अन्य को भी आरोपी बनाया था. बिहटा पुलिस ने कार्तिकेय सिंह पर 363 (अपहरण) और 364 यानी हत्या के इरादे से अपहरण सहित IPC की कई धाराओं में मामला दर्ज किया था.

वीडियो देखें : झारखंड: 'गर्म तवे से दागा, दांत तोड़े, पेशाब चटाया', आदिवासी लड़की के आरोप के बाद BJP नेता सस्पेंड

Advertisement

Advertisement

()