बिहार का मधुबनी जिला, यहां के एक कोर्ट में उस वक्त हंगामा मच गया, जब सुनवाई केबाद दो पुलिसकर्मियों ने अचानक जज को पीटना शुरू कर दिया. इन दोनों ने जज अविनाशकुमार को उनके चैंबर में बुरी तरह पीटा. पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार करजेल भेज दिया है.जज के सिर पर पिस्टल तानकर गालियां देते रहेआजतक के रिपोर्टर अभिषेक कुमार झा की रिपोर्ट के मुताबिक मामला मधुबनी जिले केझंझारपुर का है. यहां के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ) अविनाश कुमार हैं. 18नवंबर को दो पुलिसवालों ने उनके चैंबर में जाकर अचानक उनपर पर हमला कर दिया औरपिस्टल तानकर उन्हें काफी समय तक गालियां देते रहे. अविनाश कुमार पर यह हमला SHOगोपाल प्रसाद और SI अभिमन्यु कुमार ने किया, ये दोनों ही मधुबनी के घोघरडीहा थानेमें कार्यरत हैं. रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले के बाद ADJ अविनाश कुमार सुरक्षितहैं, उन्हें मामूली चोटें आई हैं, लेकिन वे इस हमले के बाद से काफी डरे हुए हैं.हमले के दौरान बीच-बचाव करने आए कुछ वकीलों को भी मामूली चोटें आई हैं.जज अविनाश कुमार ने लगाई थी दोनों की फटकारआजतक की रिपोर्ट के मुताबिक जज अविनाश कुमार कोर्ट में पुलिस पर टिप्पणियां करने कोलेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं. कुछ समय पहले उन्होंने एक मामले में हमला करनेवाले दोनों पुलिस वालों पर ठीक से धाराएं नहीं लगाने को लेकर उनकी फटकार लगाई थी.इस वजह से दोनों ही जज से नाराज थे. बीते गुरुवार को जिस मामले की सुनवाई के बादपिटाई की घटना हुई है, उसमें दोनों पुलिस वालों को जज ने ही कोर्ट में उपस्थित रहनेके विशेष निर्देश दिए थे.पटना हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाबबिहार में यह अपनी तरह का पहला मामला है, इसलिए देखते ही देखते यह पूरे राज्य मेंचर्चा का विषय बन गया है. इस मामले में पटना हाई कोर्ट ने भी संज्ञान लिया है और 29नवंबर को इस पर सुनवाई करने की बात कही है. पटना हाई कोर्ट ने बिहार सरकार केप्रमुख सचिव, पुलिस महानिदेशक पटना, गृह विभाग और मधुबनी के पुलिस अधीक्षक से घटनाको लेकर जवाब मांगा है.Patna High Court takes suo moto cognizance of assault on Jhanjharpur AdditionalDistrict & Sessions Judge Avinash Kumar by two police officials in Madhubanidistrict today; directs Bihar DGP to remain present during the hearing of thematter on Nov 29 pic.twitter.com/x2lJUwuKAt— ANI (@ANI) November 18, 2021बार एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनीइस घटना को लेकर बार एसोसिएशन झंझारपुर के उपाध्यक्ष ने कहा जिस तरह से कोर्ट मेंपुलिसकर्मियों द्वारा जज साहब पर हमला किया गया है, वो काफी निंदनीय है. यह न्यायव्यवस्था को दबाने की कोशिश है. उन्होंने इस पूरे मामले में जिले के पुलिस कप्तानपर भी सवालिया निशान खड़ा किया. बार एसोसिएशन ने इस पूरे मामले की तुरंत न्यायिकजांच कराए जाने की मांग की है और ऐसा नहीं करने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है.