बिहार (Bihar) के मुंगेर (Munger) के रहने वाले एक प्रेमी जोड़े ने एक अजीब काम कियाहै. यहां प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ जहर खाने का वादा किया. उसके बाद जो हुआ, वोचौंका देने वाला था. बताया जाता है कि प्रेमी ने तो प्रेमिका के सामने जहर खा लिया.लेकिन, प्रेमिका ने नहीं खाया और जब प्रेमी की हालत खराब हुई, तो वहां से भागनिकली. अब प्रेमी कह रहा है कि वो कभी प्यार नहीं करेगा. आजतक से जुड़े सुजीत झा केमुताबिक जहर खाने के बाद युवक सोनू कुमार की हालत गंभीर है और वह मुंगेर सदरअस्पताल में भर्ती है. सोनू कुमार ने आजतक को जानकारी देते हुए बताया, 'मेरा ननिहालमुंगेर के गालिमपुर लोहची इलाके में है. जहां मेरा आना-जाना लगा रहता है. करीब एकसाल पहले गालिमपुर की एक विवाहित महिला से मिला था. कई बार मिलने के बाद उस महिलासे प्यार हो गया. जब मैंने प्यार का इजहार किया तो महिला ने भी मुझसे प्यार करने कीबात स्वीकार कर ली. लेकिन जब इसकी जानकारी महिला के पति को मिली, तब वह अपनी ससुरालसे भागकर अपने मायके लखीसराय चली गई.' आखिर महिला ने जहर क्यों नहीं खाया? सुजीत झाके मुताबिक जब महिला के पति को यह बात पता चली तब सोनू लुधियाना में काम कर रहा था.महिला ने सोनू को फोन कर सारा किस्सा सुनाया और वापस आने को कहा. सोनू कुमार बीतेरविवार, 27 मार्च को महिला से मिलने उसके मायके लखीसराय पहुंचा. लेकिन महिला केपरिजनों ने सोनू से लड़की को मिलने नहीं दिया. बताते हैं कि उसके बाद दोनों ने साथजीने-मरने की कसम खाई और जहर खाकर जीवन खत्म करने का फैसला किया. इसके बाद दोनोंगांव के बाहर चले गए. सोनू के मुताबिक, 'सबसे पहले मैंने जहर खाया. उसने कहा मैंबाद में खाऊंगी, लेकिन जब मेरी हालत खराब हो गई तो उसने यह देखकर जहर खाने से इनकारकर दिया और मुझे अकेला छोड़कर वहां से भाग गई.' सुजीत झा के मुताबिक, इसके बाद सोनूकी हालत खराब हो गई. वो जैसे-तैसे आबादी वाली जगह पर पहुंचा. उसके मुंह से झाग निकलरहा था. उसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी औरअस्पताल पहुंचाया. फिलहाल सोनू की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. वो प्रेमिकाके धोखे से काफी आहत है और आगे से किसी से प्रेम नहीं करने की कसम खा रहा है. सोनूने कहा कि उसको बार-बार वो नजारा याद आ रहा है जब गांव के खेत के बाहर प्रेमिका नेएक साथ जहर खाने की बात से पलट गई और वहां से भाग गई. फिलहाल, दोनों परिवारों केबीच समझौते की बात चल रही है, किसी ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज नहीं कराई है.