बिहार: रेलवे स्टेशन पर GRP ने शख्स को इतना मारा कि पेट फट कर आंत बाहर आ गई
Pupri railway station की घटना. मारपीट के दौरान युवक के पेट में लाठी से मारा गया, जिसकी वजह से उसका पेट फट गया और आंत बाहर आ गई. पीड़ित युवक का कुछ समय पहले ही ऑपरेशन हुआ था और उसी जगह पर जोर से चोट लगने पर उसका पेट फट गया.

बिहार के एक रेलवे स्टेशन पर अपने परिजनों को ट्रेन पकड़वाने आए एक युवक को GRP के जवानों ने इतनी बेरहमी से पीटा कि उसका पेट फट गया. इससे उसकी आंत बाहर आ गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. युवक ने पुलिस पर बेरहमी से मारपीट का आरोप लगाया है. वहीं, पुलिस ने कहा है कि आपसी झगड़े में यह घटना हुई है.
यह मामला सीतामढ़ी के पुपरी स्थित जनकपुर रोड रेलवे स्टेशन का है. घटना से जुड़े वीडियो में पीड़ित की आंत पेट से बाहर निकली दिख रही है. घटना के बाद कुछ लोगों ने स्टेशन पर तोड़-फोड़ भी की.
पीड़ित युवक मोहम्मद फुरकान और उसके परिजनों ने बताया,
ये भी पढ़ें - कुएं में जहरीली गैस, 1 की मदद के लिए उतरे 3 लोग, चारों की मौत
वहीं, घटना पर आरोपी GRP सिपाही दयानंद पासवान ने पक्ष रखा
हालांकि, घटना के वायरल वीडियो में GRP के जवानों को फुरकान की जमकर पिटाई करते साफ़ देखा जा सकता है. स्टेशन पर मौजूद लोगों का भी आरोप है कि फुरकान को GRP कर्मियों ने पीटा, जिसकी वजह से वह जख्मी हो गया, और उसकी आंत बाहर निकल गई. इसके बाद गुस्साए लोगों ने स्टेशन परिसर में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ भी की.
आजतक से जुड़े केशव आनंद की रिपोर्ट के मुताबिक ज़ख्मी फुरकान को पुपरी पीएचसी में भर्ती कराया गया था. इसके बाद उसे SKMCH रेफर कर दिया गया. फुरकान की हालत पर पुपरी पीएचसी के डॉक्टर अपूर्वा अग्रवाल ने बताया,
मामले पर राजकीय रेल पुलिस, रेल जिला मुजफ्फरपुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दो GRP जवानों को सस्पेंड करने की जानकारी दी. प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया,
वहीं मामले पर की गई कार्यवाई और वायरल वीडियो के संबंध में मुजफ्फरपुर के रेल पुलिस अधीक्षक ने बताया,

.webp?width=60)

