The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bihar Doctor Chops Off Boyfriends private part For Ghosting Her On Wedding Saran district

महिला डॉक्टर ने ब्वॉयफ़्रेंड को शादी के लिए बुलाया, नहीं पहुंचा तो उसका प्राइवेट पार्ट ही काट दिया

मामला Bihar के सारण ज़िले का है. बताया गया कि जिस व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट काटा गया, वो मढ़ौरा प्रखंड के वार्ड नंबर 12 का पार्षद भी है. महिला डॉक्टर और व्यक्ति, दोनों 5 साल से रिलेशनशिप में थे.

Advertisement
pic
2 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 10:20 AM IST)
Police have arrested the doctor
पुलिस ने आरोपी महिला डॉक्टर को गिरफ़्तार कर लिया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर - PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

बिहार (Bihar) के सारण ज़िले में एक महिला ने अपने ब्वॉयफ़्रेंड का कथित रूप से प्राइवेट पार्ट काट दिया (female doctor allegedly chopped off the private part of her boyfriend). पुलिस ने डॉक्टर को हत्या की कोशिश से जुड़े धाराओं के तहत गिरफ़्तार किया है. जिस व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट काटा गया है, वो मढ़ौरा प्रखंड के वार्ड नंबर 12 का पार्षद भी है. उसे इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में भर्ती कराया गया है.

आरोपी महिला डॉक्टर ने दावा किया है कि उसका पिछले 5 साल से उस व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था. लेकिन व्यक्ति उससे शादी करने से इनकार कर रहा था. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक़, आख़िर में महिला डॉक्टर ने कैसे भी करके व्यक्ति को रजिस्टर्ड मैरिज के लिए राजी कर लिया. इसके बाद वो शादी के लिए कोर्ट पहुंची. लेकिन वो व्यक्ति कोर्ट नहीं पहुंचा. इसके बाद डॉक्टर ने अपने ब्वॉयफ़्रेंड को अपने घर बुलाया और जब वो घर पहुंचा, तो डॉक्टर ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया.

रिपोर्ट के मुताबिक़, इसके बाद डॉक्टर का प्रेमी जोर से चिल्लाकर रोने लगा. आवाज़ सुनकर आसपास रहने वाले लोग महिला डॉक्टर के घर पहुंचे. उन लोगों ने देखा कि व्यक्ति खून से लथपथ होकर बिस्तर पर पड़ा है. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. मामले में सारण ज़िले के मढ़ौरा थाने के SHO ने बताया कि महिला हाजीपुर की रहने वाली है. वो मढ़ोरा में प्रैक्टिस करती थी. विक्टिम और आरोपी डॉक्टर, दोनों अविवाहित हैं. आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है. आगे की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें - पत्नी मायके चली गई, पति ने नाराज़ होकर प्राइवेट पार्ट काट लिया

पैर में चोट लगने पर प्राइवेट पार्ट की सर्जरी

बीते दिनों महाराष्ट्र के एक सरकारी अस्पताल पर लापरवाही के कारण प्राइवेट पार्ट की सर्जरी के आरोप लगे थे. इस लेकर ठाणे ज़िले के नौ साल के बच्चे के घरवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में कहा गया कि डॉक्टरों ने बच्चे के पैर की बजाय उसके प्राइवेट पार्ट की सर्जरी कर दी. ख़बरों के मुताबिक़, पीड़ित परिवार शाहापुर के सारावली गांव का रहने वाला है. बच्चे के पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और मां घरों में काम करती हैं. परिवार वालों ने बताया कि कुछ दिन पहले दोस्तों के साथ खेलते समय उनके बेटे के पैर में चोट लगी. चोट में इंफेक्शन के चलते बच्चे को 15 जून को शाहापुर के सब डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया. आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टर ने बच्चे के जख्मी पैर की जगह, उसके प्राइवेट पार्ट की खतना सर्जरी कर दी. खतना लिंग के सिरे को ढकने वाली त्वचा को हटाने की सर्जरी होती है.

वीडियो: सोने की तस्करी में एयर हॉस्टेस अरेस्ट, प्राइवेट पार्ट में सोना छिपाकर ले जाने के आरोप

Advertisement

Advertisement

()