बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान जी की न फिल्म आ रही है. MSG: The Warrior LionHeart. शुक्रवार को रिलीज होगी. लेकिन अच्छी खबर सिर्फ यही नहीं है. बाबा ने अपनीफिल्म के चाहने वाले, अपने भक्तों, फिल्म इंडस्ट्री और सारे समीक्षकों के दिल कीआवाज मानो सुन ली है. उनने ये फैसला लिया कि अब से लायन हार्ट नाम से फिल्म की पूरीसीरीज चलेगी. जिसमें लीड रोल करने वाले हीरो का नाम शेरदिल होगा. और जाहिर है येशेरदिल का रोल इंसान जी करेंगे. ये खबर सुनने के बाद मैं खुशी के मारे सातवें आसमानपर जा पहुंचा हूं. पांचवे आसमान से वाई-फाई के सिग्नल आ रहे हैं. वहां से इंटरनेटचला रहा हूं. बाबा गुरमीत जी ने ये भी कहा कि सेना के तीनों अंगों के लिएउनने कई-कईबार रक्तदान किया है. और ऐसा काम बाबाजी करते रहेंगे. शहीदों की विधवाओं को एक एकलाख का चेक दे रहे हैं. उरी के शहीदो के घरवालों की भी मदद करेंगे. बाबा जी एक्टरतो हैं ही, रक्षा विशेषज्ञ की तरह भी बोले. एक नए तरह का ही ज्ञान देते हुएउन्होंने बताया कि पाकिस्तान कलाकारों से ज्यादा आतंकी पैदा करता है. क्या पता कौनआर्टिस्ट है कौन जासूस. और अपने प्रतिद्वंदी फवाद खान के लिए भी कुछ कहे हैं. बोलेफवाद के लिए देश ही फर्स्ट है. माने पाकिस्तान ही फर्स्ट है तो यहां आए क्यों थे?पहले ही चले जाते. पाक कलाकारों पर बैन की बात भी कह डाले. कहे, वो पाक में हीपरफॉर्म करें. अगर उन्हें लगता है कि उनका देश गरीब है तो हमें गर्व है. अब सरकारको क्या चाहिए कि बाबा की बात मानकर सब पर बैन मार दे. सर्जिकल स्ट्राइक का सबूतमांगने वालों के लिए बोले. अगली बार जब सर्जिकल स्ट्राइक हो तो सेना पर उंगली उठानेवालों को साथ ले जाएं और उन्हें ही आगे रखें. प्रूफ खुद मिल जाएगा. बाबा विदेशमामलों के भी एक्सपर्ट हैं. कहे बलूचिस्तान में हालत खराब है वहां के लोगों को भीआजादी मिलनी चाहिए. क्योंकि बाबा किसानों का भी भला सोचते हैं और कृषि विशेषज्ञ हैंइसलिए कहे किसानों का कर्ज माफ करने से भी ज्यादा ज़रूरी है कि किसान की फसल का उचितरेट सीधे मिले. इसलिए सुझाए बिचौलिए बंद हों.