The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Bhupendra Jogi Elvish Bhai ke aage so beautiful so elegant viral memes of the year 2023

2023 में भयंकर वायरल हुए ये मीम्स, अगले 100 साल तक भी हमें हंसाते रहेंगे!

जनवरी से लेकर दिसंबर तक, कब किस मीम ने पकड़ी Trend की रफ्तार, ये रहा 2023 का सालाना रिपोर्ट कार्ड. इनमें से कितने मीम्स आपने नहीं देखे थे?

Advertisement
pic
20 दिसंबर 2023 (अपडेटेड: 21 दिसंबर 2023, 02:21 PM IST)
Viral Meme of the year 2023
मीम और वायरल कॉन्टेंट, क्या रहा 2023 में ट्रेंडिंग?
Quick AI Highlights
Click here to view more

साल का वो समय चल रहा है जब आपने सालभर क्या-क्या किया, क्या खाया, कहां गए, क्या सुना, क्या देखा, सबसे ज्यादा क्या ऑर्डर किया जैसे कई बिना पूछे सवालों के जवाब सारे ऐप्स देते दिख रहे हैं. Wrap और Rewind के नाम पर. इसलिए हम भी आपको कुछ बातों का रिविजन कराएंगे. हम पीछे क्यों रहें Keyword और Trending वाले गेम में! तो अभी हमने बीड़ा उठाया है उन मीम्स और वायरल वीडियोज़ को रिवाइंड करवाने का जिन्होंने जनवरी से लेकर दिसंबर तक आपके इंस्टा-यूट्यूब के फीड, फेसबुक वॉच की लिस्ट और ट्विटर की टाइमलाइन पर हल्ला काट दिया था. लेकिन वार्निंग ये है कि लिस्ट में इकदम मौज दिलाने वाले मीम्स तो शामिल हैं ही, पर वो वाले भी मिल सकते हैं जिन्होंने लगभग आपके कानों से खून निकाल दिया था. लगभग इसलिए कहा क्योंकि विनोद कुमार शुक्ल कहते हैं कि सबकुछ होना बचा रहेगा. 

1. जनवरी में झूमा जो पठान, गोल्डन ग्लोब्स तक घूमा

साल 2023 की जनवरी में चार साल 1 महीना 4 दिन बाद शाहरुख खान की कमबैक पिक्चर आ रही थी - Pathaan.  लेकिन, उससे पहले भी कुछ आया. फिल्म का ट्रेलर और गाना, 'बेशरम रंग'. इस पर जो विवाद हुआ वो तो हुआ ही, लेकिन गाने में दीपिका के कुछ स्टेप्स पर मीमबाजी भी खूब हुई. एक स्टेप को तो बेड से चप्पल ढूंढने के काम में आनेवाला स्टेप तक बता दिया गया.

‘बेशरम रंग’ गाने से वायरल हुआ मीम. फोटो-सोशल मीडिया  


इसी महीने गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स भी अनाउंस हुए थे. SS Rajamouli की फिल्म RRR के गाने Natu-Natu को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में अवार्ड मिला. बधाई देने के सिलसिले में एक न्यूज पोर्टल ने इसे आलिया भट्ट की फिल्म बता दिया और यहीं से मीम-त्योहार का शुभारंभ हो गया. लोगों ने कहा अगर ये आलिया की फिल्म है तो ‘ताल ‘ शाहिद कपूर की, ’मिशन इंपॉसिबल’ अनिल कपूर की और 'फास्ट एंड फ्यूरियस' अली फैज़ल की फ्रेंचाइजी है. कुछ ने कहा PK आमिर की नहीं, रणबीर कपूर की फिल्म है. 

2. फरवरी का 'बजट' संभालते 'द बॉयज'

ये महीना शुरू हुआ बजट की घोषणा और उसके पीछे दौड़े मीम्स से. के दौरान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की एक फोटो कई मीम्स की टेंपलेट बनी. सिगरेट महंगी और इनकम टैक्स में छूट के ऐलान पर सोशल मीडिया ने मीमबाजी की तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन लोगों के मजे लिए जो खास इस दिन बजट एक्सपर्ट बने फिर रहे थे.  Budget 2023

इसी महीने में Men will be men श्रृंखला का अघोषित सीज़न 2 आया, The Boys के म्यूजिक के रूप में. इस गाने को हर उस सिचुएशन के इस्तेमाल में लाया गया, जहां ये दिखाना हुआ कि लड़के तो लड़के रहेंगे. जैसे दोस्त की शादी में पहुंचे लड़के उसकी दुल्हन को हटाकर फोन पकड़ा रहे क्योंकि लड़कों की दोस्ती तो सबसे ऊपर है. या लड़के किसी शादी में बिना गिफ्ट लिए जाएं और उसी शादी में जहां सारे गिफ्ट रखे हों उन्हीं में से एक उठाकर दे दें तो आखिरी में 'The boys' का थीम सॉन्ग बज जाता है. बेसिकली, कुछ भी करके ‘हम तो ऐसे ही हैं’ कहने के स्थान पर Imagine Dragons के गाने का इस्तेमाल किया जा रहा था.

लेकिन 'मेन विल बी मेन' की तरह ये ट्रेंड सिर्फ लड़कों तक ही सीमित नहीं रहा.  The Girls, The Engineers, The Bankers के रूप में इसके कई वर्जन्स आएं. जो 'कौम-विशेष' की खासियतों को उजागर करते दिखे.

3. मार्च में 'पुल्स आ गई पुल्स'

इस महीने में 'पुल्स आ गई' वाला वायरल ऑडियो खूब धर्राटे काटता नजर आया. इसके ओरिजनल वीडियो में एक ग्रुप 'सामान-समून' कम लूटने की सलाह एक दूसरे से साझा कर ही रहा होता है तभी पुलिस की गाड़ी का सायरन बज जाता है. और वे सभी 'पुल्स आ गई पुल्स' करते हुए भागने लगते हैं. किसी की आपदा से निकला ये वीडियो सोशल मीडिया के अवसर में बदल गया. लोगों ने इस पर तरह-तरह के मीम बनाए. अनेक वर्जन निकाले.


इस महीने सिर्फ पुल्स ही नहीं यूट्यूबर रणबीर अलाहबादिया की गर्दन (पर बने मीम) भी खूब घूमती नजर आई. एक पॉडकास्ट से क्लिप वायरल हुई, जिसमें यूट्यूबर किसी गेस्ट की बात पर रिएक्शन देते हुए बार-बार अपनी गर्दन हिलाते नजर आ रहे थे. लोगों ने उसपर जमकर मीम बनाए. 

रणबीर अलाहाबादिया की वायरल क्लिप पर बना मीम. फोटो-सोशल मीडिया

इन सबके अलावा एक कंफ्यूजन भी मार्च में खूब घूमा, 'होली कब है, कब है होली.' बहस थी कि होली 6 को है, कि 7 को. आम यूजर्स के अलावा गूगल इंडिया जैसे ब्रांड्स भी इस बारे में ट्वीट करते नजर आए.

4. अप्रैल में हो गई थी 'गद्दारी'

अप्रैल आया और ट्विटर पर ब्लू-टिक वाला भेदभाव खत्म हो गया. माने कि इस महीने एलन मस्क की स्कीम 'सेलेब हो या आम आदमी, अगर ब्लू टिक चाइये तो पैसे दो' के तहत लोगों के वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक उड़ने शुरू हो गए. सोशल मीडिया यूजर्स को इतनी मौज आ गई कि उन्होंने कर्रे मीम्स की बौछार कर दी. और इसी मौसम में हॉलीवुड और बॉलीवुड की भी दूरियां मिट गई थीं. ये हुआ मुकेश अंबानी के एक इवेंट में. क्या था वो NMACC इवेंट यहां जानिए. अब ऐसे फंक्शन हों और सोशल मीडिया चुप-चाप देखे, ऐसा ना तो हो सकता था और ना हुआ. वीडियो और फोटो के ऐसे-ऐसे एडिट्स वायरल हुए कि मुकेश अंबानी उसे देख लें तो इंटरनेट प्लान्स महंगे कर दें. 

NMACC मीम्स. फोटो- सोशल मीडिया

यही नहीं अभी और सुनिए. इसी महीने 'एट टू, ब्रूट' को 'गद्दारी करबे' से रिप्लेस करने का कालजयी काम हुआ था. अब लोग धोखा देनेवाले दोस्त या अपने साथियों से 'एट टू, ब्रूट' नहीं, 'गद्दारी करबे' के वीडियो भेजकर सवाल करते थे. 

5. May के मे-मे

मई में जैसे-जैसे तापमान बढ़ा लोगों का भी पारा चढ़ता दिखा. IPL के 16वें सीजन में कभी कोहली VS गंभीर हुआ तो कभी कोहली VS नवीन हुआ. तीनों खिलाड़ियों की झड़प हुई तो सोशल मीडिया भी आपस में भिड़ गया. कुछ लोग ‘टीम कोहली’ बन गए तो वहीं एक धड़ा लखनऊ सुपर जायंट्स के गौतम गंभीर और नवीन उल हक के साथ नजर आया. 

एक तरफ ये लड़ाई चल रही थी तो वहीं दूसरी तरफ इन सबसे अंजान एक मासूम बच्ची की पार्टी खूब वायरल हो रही थी. 'मैं तो पार्टी कर रही थी, मज़े कर रही थी' वाली बालिका का वीडियो वायरल हुआ तो सोशल मीडिया भी उसके साथ ही पार्टी और मजे करता नजर आया.

और इसी महीने वाली लाइन को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया. ऐसे-ऐसे वर्जन बनाए गए कि ओरिजनल राइटर देखे तो सोचे ‘क्या इसी दिन के लिए इस लाइन को पाल-पोस के लिखा था?’ 'काम ऐसा करो कि…'

6. जून की गर्मी में 'पानी पिला दीजिए' वायरल 

गुलाबी बुशर्ट पहने और लगभग अपना गला घोंटकर पानी मांगते इस बच्चे की आवाज आप तक ये फोटो देखकर ही पहुंच गई होगी. 'अंकल जी मुझे पानी पिला दीजिए, मेरा गला सूख रा है' कहते इस बच्चे ने हर किसी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सैलाब ला दिया था.

पानी पिला दीजिए मीम. Photo- सोशल मीडिया

एक सैलाब तो प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' की वजह से भी आया. 16 जून को फिल्म रिलीज हुई और इसके 'अलौकिक' डॉयलॉग्स, किरदारों के चित्रण और ‘भव्य’ VFX को देखकर लोगों की क्रिएटिविटी उमड़ आई. फिर तो मीम की ऐसी आंधी चली कि क्या ट्विटर, क्या फेसबुक और क्या इंस्टाग्राम सब धुआं-धुआं हो गया.

इसके अलावा, ‘ये बुड्ढा मेरे बीच में बहुत बोलता’ और 'जल्दी वहां से हटो' जैसे आक्रामक और क्रांतिकारी ऑडियो ने भी रीलों पर खूब सवारी की.

वायरल मीम से लिया गया स्क्रिनग्रैब. फोटो- सोशल मीडिया

जून में ही असम के सिलचर से पानी में डूबे लड़कों का वीडियो छाया रहा. बाढ़ का पानी घर में घुसा था. तीन लड़के गले तक डूबे थे. एक ने कहा 'हे प्रभु, हरे राम कृष्ण, जगन्नाथ ये क्या हुआ.' सोशल मीडिया की क्रूर दुनिया ने इसका भी आनंद ले ही लिया.  

7. जुलाई में महंगा हुआ टमाटर और बच्चे ने 'खट्टी टॉफी' खाई

इस महीने में नेपाली गाने 'बादल बरसा बिजुली' पर डांस करतीं दो युवतियों के वीडियो ने खूब प्यार बटोरा. और दूसरी तरफ महंगे टमाटर की अकड़ बताते मीम और खट्टी टॉफी खाकर एरोप्लेन चलाने वाले बच्चे का भी वीडियो मीम जगत का फेवरेट बना रहा.

वायरल मीम. Photo- सोशल मीडिया
8. अगस्त का सवाल, 'बिल्लो बग्गे बिल्लियां दा की करेगी?'

इस महीने नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो का गोल्ड मेडल जीता. सोशल मीडिया पर लोग 'शर्मा जी के बेटे को देखो' वाले मोड में नजर आए. माने कि ‘25 साल के नीरज ने झंडे गाड़ दिए और हम क्या कर रहे-तुम क्या कर रहे’ सरीखी बातों पर जमकर मीम-बयानी की गई .

इसी महीने राम-राम भाई सारेया ने का 75 हार्ड चैलेंज वायरल हुआ. कुछ ने चैलेंज लिया फिटनेस का तो कुछ ने मीमफेस्ट का. Baldev - The Destroyer भी छाये रहे. लेकिन ‘बिल्लो बग्गे बिल्लियां दा की करेगी’ वाला सवाल जो शुरू हुआ तो पूरे महीने छाया रहा. लोग इस सवाल को भी 'सास पहले आई कि बहू', 'मुर्गी पहले आई या अंडा' वाले श्रृंखला में जोड़ने को आतुर नजर आए. ये सवाल असल में पंजाबी सिंगर काका के एक पुराने गाने 'लिबास' का हिस्सा था, जो कई सालों बाद अचानक वायरल होना शुरू हो गया.  

9. 'आएं' सितंबर

2023 में सितंबर आया नहीं, आयां. क्योंकि एक बार फिर 'आएं' वाला मीम वायरल हुआ. ये 'फेवरेट सब्जेक्ट' पूछने पर एक बच्चे के रिएक्शन के कारण वायरल हुआ था. लड़का यहीं नहीं रुकता, अपने फेवरेट सब्जेक्ट का नाम बैंगन बताता है. इसके अलावा एशिया कप और उस दौरान विराट कोहली के एक वीडियो पर सोशल मीडिया खूब बौराया हुआ नजर आया. बांग्लादेश के खिलाफ एक मैच में विराट कोहली प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे. मैच के दौरान जब ड्रिंक्स ब्रेक हुआ तो विराट दौड़ते हुए टीम के लिए ड्रिंक्स लाते नजर आए. लोगों ने उनके इस उत्साह और जेस्चर की खूब तारीफ की.

फेवरेट सब्जेक्ट बैंगन बताने वाले लड़के का वीडियो वायरल. फोटो- सोशल मीडिया

इस महीने एक क्रिएटिव शो (बनाने वाले इसे रिएलिटी शो बताते हैं) ‘बिग बॉस OTT’ भी खूब चर्चा में था. इसमें वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आए एल्विश यादव की पर्सनैलिटी से सोशल मीडिया का एक खेमा खूब प्रभावित रहा. ऐसे ही एक 'प्रभावित' लड़के का 'एल्विश भाई के आगे कोई बोल सकता है क्या'  कहते एक वीडियो खूब चला, दौड़ा, भागा.

10. अक्टूबर नहीं भूपेंद्र जोगी

2018 में लल्लनटॉप यात्रा निकली थी मध्यप्रदेश की. यहीं मिले वो सज्जन जिन्हें गूगल इंडिया ने साल 2023 का 'Meme of the year' भी डिक्लेयर कर दिया है. नाम? भूपेंद्र जोगी. जैसा कि हमने पहले बताया भूपेंद्र का जो वीडियो वायरल हुआ वो साल 2018 का था, लेकिन हल्ला कटा 2023 के अक्टूबर में. क्या यूजर्स, क्या सेलेब्स और क्या ब्रांड्स, सबने 'नाम बताइए, भूपेंद्र जोगी' वाले मीम का अपना-अपना वर्जन निकाला.

अपने अतरंगी अंदाज में कपड़ों का रंग न सिर्फ बताने बल्कि रंगों के नए-नए नाम ईजाद करने वाली एक महिला का भी वीडियो इस महीने खूब चला. क्या दीपिका, क्या रणवीर, क्या KL Rahul और क्या अथिया शेट्टी - सब तारीफ में कहने लगे - So beautiful, so elegant, looking just like a wow.  

इन सबके बीच मिलिंद गाबा के गाने ‘She don’t know' पर डांस करता एक लड़का भी वायरल हुआ. लड़का इस गाने की लाइन 'दिन विच तेरे लिए टाइम...' पर बड़ी मासूमियत से डांस कर रहा था, जिसे लोगों ने क्रिएटिवली कहीं से कहीं पहुंचा दिया. खुद सिंगर ने इस ट्रेड पर रिएक्ट किया था. अक्टूबर में वीरेंद्र सर के ‘बैठने का तरीका थोड़ा कैजुअल है’ वाली क्लिप पर भी जमकर मीम बने. 

11. नवंबर ने Moye Moye को औकात दिखा दी!

नवंबर था, एक हरे रंग की चुड़ैल थी, एक लड़का औकात दिखाने की बात कर रहा था और एक लड़का (Orry) हर किसी की सेल्फी में दिख रहा था और पूरी जनता मोए-मोए कर रही था. ये थी इस महीने की समरी.  

हर सेलेब के साथ ऑरी फ्री.. फ्री…फ्री. फोटो- इंडिया टुडे
12. दिसंबर में सब शेर हो गए!

अब दिसंबर आ गया है, अब शेर पनीर खाएगा, अब शेर की सैलरी आ गई, और शेर की सैलरी खत्म हो गई. इस महीने एक तरफ शेर वाले मीम्स की कदम ताल चलती रही. तो दूसरी तरफ हर जगह धोनी की जर्सी, थाला फॉर अ रीज़न वाले भतेरे क्रिएटिव्स भी तैर रहे थे. और एक गाना भी बह रहा था. जो 'कुछ-कुछ होता है' की धुन पर नर्सरी राइम ‘इन्की-पिन्की-पॉन्की’ की लिरिक्स को मिक्स करके बनाया गया था.

शेर अब मीम का हिस्सा है. फोटो- सोशल मीडिया

इन सब मीम्स और वायरल क्लिप्स में से या इसके अलावा आपने सालभर कौन से मीम और वायरल ऑडियो का इस्तेमाल किया? लिस्ट में आपका फेवरेट मीम कौन सा है, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए. हैप्पी नू ईयर इन एडवांस. 

वीडियो: सोशल लिस्ट : महेंद्र सिंह धोनी के जर्सी नंबर 7 की ट्रोलिंग क्यों, किसका उड़ाया मजाक?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()