'मुसलमान मारे जा रहे हैं... मोदी और भागवत कुछ बोलेंगे?'- भिवानी कांड पर ओवैसी ने सबको घेरा
'मोनू मानेसर हरियाणा की BJP सरकार का लाडला है, कैसे कार्रवाई होगी?' ओवैसी का सवाल

हरियाणा (Haryana) के भिवानी (Bhiwani) में कार से दो शव बरामद होने के मामले में सियासत भी गरमा गई है. AIMIM के मुखिया और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इसे लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने इस मामले में राजस्थान की कांग्रेस और हरियाणा की बीजेपी सरकार को घेरा है. ओवैसी ने कहा है कि संगठित तरीके से मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है. और आरोपियों को बीजेपी सरकार का पूरा सपोर्ट मिला हुआ है.
शुक्रवार, 17 फरवरी को ओवैसी ने मीडिया से बातचीत में कहा,
'पीड़ित के परिजनों ने बताया कि मोनू मानेसर नाम के युवक की संलिप्तता का पता चला है. मोनू हरियाणा की बीजेपी सरकार का चहेता है. उसने वारिस नाम के व्यक्ति को मारा-पीटा था, और इस घटना को यूट्यूब पर लाइव दिखाया. बाद में उस शख्स की मौत हो गई. कोई ऐसा महीना नहीं होता, जब मारपीट नहीं की जाती है. दिल्ली से 100 किमी दूर 2 लोगों को जिंदा जलाया जाता है और हरियाणा सरकार उन्हें गिरफ्तार नहीं करती ? एफआईआर में नाम आया फिर भी गिरफ्तारी नहीं ? मैं बीजेपी और नरेंद्र मोदी से पूछता हूं कि आप इस पर कुछ बोलेंगे या नहीं? क्या ये पसमांदा मुस्लिम से प्यार है आपका ? इस पर अब मोहन भागवत क्या बोलेंगे?'
शुक्रवार, 17 फरवरी को ओवैसी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हरियाणा सरकार आरोपियों को बचा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि हर तरफ इस तरह का पूरा गैंग एक्टिव है और जब तक हरियाणा की BJP सरकार इन लोगों को प्रोटेक्शन देती रहेगी, तब तक इनका कुछ नहीं होने वाला है. ओवैसी ने मांग की है कि इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.
कांग्रेस पर भी साधा निशानाइससे पहले गुरुवार को हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस मामले में राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर भी सवाल खड़े किए थे.
औवेसी ने एक ट्वीट में कहा था,
केस में अब तक क्या हुआ?'दो दिन पहले जुनैद और नसीर को राजस्थान के घात्मिका से अगवा कर लिया गया था. अब उनकी जलाई हुई लाशें मिलीं हैं. अशोक गहलोत की पुलिस ने वक्त पर कार्रवाई नहीं की और अभी तक मुजरिमों को गिरफ्तार नहीं किया. मुजरिम जाने-माने गोरक्षक हैं. जुनैद और नसीर के परिवारों के साथ इंसाफ होना चाहिए.'
हरियाणा के भिवानी में लोहारू के बारवास गांव के पास एक जली हुई बोलेरो में गुरुवार, 16 फरवरी को दो कंकाल मिले थे. मृतकों की पहचान नासिर (25) और जुनैद (35) के तौर पर हुई है. दोनों राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं. मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों का भरतपुर से अपहरण किया और हत्या कर दी. मृतकों के परिजनों ने बजरंग दल के 5 कार्यकर्ताओं पर अपहरण और हत्या का आरोप लगाया है. इनमें मोनू मानेसर का नाम भी शामिल है. माना जा रहा है कि पूरा मामला गो तस्करी से जुड़ा है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि वह जांच में जुटी है.
वीडियो: असदुद्दीन ओवैसी के टीपू सुल्तान विवाद पर BJP नेता की चुनौती, बोले- बताओ कर्नाटक में कहां आना है?

