भारत जोड़ो न्याय यात्रा में तेजस्वी बने राहुल के सारथी, राजनीतिक गलियारों में किस बात की चर्चा...
Rahul Gandhi की Bharat Jodo Nyay Yatra फिलहाल बिहार में है. जहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ आरजेडी लीडर Tejashwi Yadav नजर आए हैं. अब यूपी Priyanka Gandhi भी राहुल के साथ में कदमताल करती नज़र आएंगीं.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) फिलहाल बिहार में है. 16 फरवरी को बिहार में इस यात्रा का अंतिम दिन है. फिलहाल भारत जोड़ो न्याय यात्रा सासाराम जिले में हैं, जहां से कैमूर के रास्ते ये उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली है. इस दौरान कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. जिसमें राहुल गांधी के साथ आरजेडी लीडर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) नजर आ रहे हैं.
इस फोटो में दोनों लीडर एक लाल रंग की ओपन कार में नजर आ रहे हैं. तेजस्वी यादव जहां ड्राइविंग सीट पर नजर आ रहे हैं तो वहीं, राहुल गांधी बगल वाली सीट पर बैठे दिख रहे हैं. तेजस्वी यादव ने चार तस्वीरें अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से ट्वीट की हैं. इस दौरान गाड़ी में राहुल, तेजस्वी के अलावा मीरा कुमार भी नजर आ रही हैं. इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए तेजस्वी ने कहा,
लगाए जा रहे कयास‘’सासाराम बिहार से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत''
इस तस्वीर को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि बाकी दल जहां कांग्रेस का धीरे-धीरे साथ छोड़ रहे हैं, वहीं बिहार में RJD मजबूती के साथ INDI गठबंधन में आगे बढ़ता रहेगा.
साथ ही राजनीतिक गलियारों में इस तस्वीर को लेकर काफी हलचल है. इसे बिहार की राजनीतिक हालात से भी जोड़कर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि गाड़ी की तरह ही तेजस्वी की आरजेडी सीट बंटवारे की में फ्रंट सीट पर रह सकती है. जबकि कांग्रेस पार्टी को थोड़ी कम सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है. तेजस्वी ये बात पहले भी कह चुके हैं कि जहां जिसकी ताकत जहां ज्यादा है, वहां उसे ड्राइविंग सीट दी जानी चाहिए.
ये भी पढ़ें- (नेतानगरी: नीतीश कुमार से पहले तेजस्वी यादव से भी डील की कोशिश कर रही थी BJP?)
प्रियंका गांधी भी होंगी शामिल
भारत जोड़ो न्याय यात्रा की बात करें तो 16 फरवरी से इसे कैमूर के रास्ते पूरी यूपी का सफर तय करना है. इस मौके पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी यात्रा में शामिल होंगी. यह यात्रा 21 फरवरी तक यूपी में रहेगी. इस यात्रा के जरिए कांग्रेस की रणनीति 13 जिले, 27 लोकसभा सीटें कवर करने की है. जिसमें चंदौली, वाराणसी, रायबरेली और अमेठी शामिल हैं.
वीडियो: लालू प्रसाद यादव से गिरीराज सिंह ने फ्लाइट में ऐसी क्या बात हुई कि सफाई देने तेजस्वी यादव को आना पड़ा

